मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज ने की घोषणा 1000 बिस्तर का अस्पताल बनेगा सेंट्रल एसी

मुख्यमंत्री शिवराज ने की घोषणा 1000 बिस्तर का अस्पताल बनेगा सेंट्रल एसी  मेला मैदान में लाडली बहना सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 1000 बिस्तर अस्पताल को सेंट्रल एसी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ व कांग्रेस ने जो अन्याय किया है, उस अन्याय को दूर करेेंगे। कमलनाथ व कांग्रेस ने बरबाद कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषण देने नहीं जिंदगी बदलने का संदेश देने आया। संकल्प है कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। जिंदगी बदलने का मंत्र बता रहा हूं। महिलाएं घर में रहती हैं, कष्ट सहती हैं। बहनों को भी पंच, सरपंच व पार्षद बनना चाहिए। आधी सीटों पर चुनाव केवल बहने लड़ेंगी। बहन या बेटी के नाम से खेत, मकान या दुकान खरींदेंगे तो रजिष्ट्री का पैसा 1 फीसदी लगता है। इसलिए उनके पास संपत्ति बढ़ रही है। कोई गरीब मध्यप्रदेश की जमीन पर किसी गरीब को भूमिहीन नहीं रहने देंगे। सीएम ने कहा कि आज केवल लाडली बहना योजना पर ही बोलूंगा। इन्हें धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा और तीन हजार रुपए किया जाएगा। सीएम ने कहा कि मेरा संकल्प है बहनों की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए महीना करना है। यह सब आजीविका मिशन के द्वारा आमदनी बढ़ाएंगे। लाडली बहना सेना बनाएंगे। लाडली बहना परिवार बनेगा। आज संकल्प करो कि भैया के साथ रहेंगे। भाजपा के साथ रहेंगे। पीएम मोदी के साथ रहेंगे।

 

इसे भी पढ़ें-  Lokayukta Raid: रंगे हाथों रिश्वत लेने पर निलंबित पटवारी पर गिरी गाज, पहले बर्खास्त अब 4 साल सश्रम कारावास, Zero Tolerance

रैंप बनवाया गया था: सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री महिलाओं के अधिक पास जा सकें। इसलिए इस तरह से मंच बनाया गया था। जिससे वे टहलकर उन्हें संबोधित कर रहे थे।

यह कहा केंद्रीय मंत्री तोमर ने

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शिवराज सिंह ने जब प्रदेश की कमान संभाली थी तब बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। शिवराजजी ने अपनी कुशलता, बुदि्धमता से चुनौतियों से मुकाबला किया। देश में सबसे पहली बार शिवराज सिंह ने कहा था कि बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का नारा दिया। साथ ही लाडली योजना शुरू की। महिला पुरुष एक परिवार के दो पिलर होते हैं। लेकिन विकास में भागीदारी बराबरी की नहीं होती। यदि बराबरी की हो तो विकास तेज गति से होता है। बहनों की भागीदारी बढ़े तो नगरीय निकाय व पंचायतों में बहनों के लिए 50 प्रतिशत स्थान दिया। महिलाओं को न्याय व सुरक्षा देने के लिए प्रदेश में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना का शुरू की है। पीएम मोदी व सीएम शिवराज सिंह जो कहते हैं उसे हकीकत में उतारते हैं।

यह कहा केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश की मातृत्व शक्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रयास कर रहे हैं। एक एक बहन एकएक माता शक्ति पीठ के सामान है। कमलनाथ व दिग्विजय सिंह की सरकार ने ग्वालियर के साथ अन्याय किया है। शिवराज सिंह ने चंबल से पानी लाने की योजना को मंजूरी दी है। ग्वालियर बदल रहा है। आज जलन कांग्रेस को हो रही है। कांग्रेस में बाहर से पंछी यहां आएंगे। गवालियर की प्रगति व सेवा के लिए सेवक इस मंच पर मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें-  कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे कटनी से हजारों कार्यकर्ता

ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित लाडली बहना सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच गए हैं। यहां पर पहुंचकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई नेता मौजूद हैं।

तानसेन की जन्‍मस्‍थली बेहट में मुख्‍यमंत्री ने कहा आपकी हिम्मत को प्रणाम करते हैं। अपने भारत सिंह को जिताया है तो आपके क्षेत्र में विकास भी कराया है।

बेहट नगर का नाम तानसेन नगर के नाम से किया जाएगा। बहनों के खाते में शाम के छह बजे खाते में एक हजार डालने के लिए बटन दबा दिया जाएगा। भाजपा ने जिंदगी बदलने का काम किया है। बहनों को ताकत देना है तो उन्हें राजनीतिक ताकत देना होगी। रजिस्ट्री पर महिलाओं काे छूट होने से अब उनके नाम से संपत्तियां भी हो रही हैं और वे संपत्ति की मालकिन बन रही हैं।

किसानों का ब्याज भाजपा सरकार भरवाएगी। 22 करोड़ ब्याज सरकार चुकाएगी। 2 हजार 9 सौ करोड किसान बीमा का खातों में डाल दिया जाएगा। किसानों की जिदंगी बदलने का बीड़ा भाजपा ने उठाया है। 11 लाख मीट्रिक टन खाद रखवा लिया है। किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। किसान कल्याण के कई काम भाजपा कर रही है। मेडीकल, इंजीनियरिंग में एडमीशन के लिए फीस भी सरकार भरवाएगी। मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना भी शुरू की। सरकार एक लाख नौकरी के लिए भर्ती का काम कर रहा है। स्वरोजगार के लिए भी लोन दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-  Congress News युवा कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का अमर्यादित बयान

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पाल समाज के सम्मेलन में भाग लेने के लिए बेहटा गांव पहुंच गए हैं। कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने कन्या पूजन किया। साथ ही लोगों का अभिवादन भी किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रभारी मंत्री सहित अन्य मंत्रीगण व विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने किया नहर का लोकार्पण व तहसील का भी शुभारंभ किया। साथ ही 117 करोड. के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इसके बाद क्षेत्र के मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने स्वागत संबोधन किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा शासन में विकास हुआ है। इसलिए वोट विकास करने वालों को दिया जाना चाहिए।