PM Modi Us Visit न्यूयॉर्क में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना कर PM मोदी पहुंचे वाशिंगटन DC
PM Modi Us Visit Live News in Hindi: पीएम मोदी अपनी अमेरिकी यात्रा पर कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का न्यूयॉर्क में जोरदार स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
#WATCH | National anthems of India and the United States played at the Joint Base Andrews, as Prime Minister Narendra Modi arrives in Washington, DC. pic.twitter.com/mHbfODEJpM
— ANI (@ANI) June 21, 2023
यह एक नया विश्व रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक और प्रवक्ता माइकल एम्प्रिक ने कहा कि आज एक योग सत्र में अधिकांश राष्ट्रीयताओं के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब का प्रयास हुआ है। यह एक नया विश्व रिकॉर्ड है। यदि आप अधिकांश राष्ट्रीयता या कुछ करने के लिए एक रिकॉर्ड प्रयास के लिए जा रहे हैं और इसे राज्य के प्रमुख के साथ संयुक्त राष्ट्र में कर रहे हैं, तो यह करने का तरीका है।
वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों में उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने सांस्कृतिक नृत्य किया। वहीं प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के सदस्य विलार्ड इंटरकांटिनेंटल होटल के बाहर इकट्ठा हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे जिसके मद्देनजर भारतीय प्रवासियों में उत्साह देखा गया।
वाशिंगटन डीसी पहुंचने के बाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। यहां सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद भारत और अमेरिका का राष्ट्रगान बजाया गया।
ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग करते हुए चित्र बनाया।