Mangal Rekha हथेली पर है मंगल रेखा तो समझो जीवन मे मंगल ही मंगल
Mangal Rekha मंगल रेखा जीवन रेखा के समानांतर होती है। वहीं, मंगल रेखा का भाग्य रेखा से संयोग बहुत ही शुभ माना गया है। मंगल ग्रह का संबंध श्री राम भक्त हनुमान से होता है। हनुमान जी को मंगल ग्रह के इष्ट देव का रूप माना जाता है।
हाथ में मंगल रेखा और भाग्य रेखा के संयोग को बहुत ही शुभ माना गया है। मंगल रेखा जीवन रेखा के समानान्तर होती है। यदि मंगल रेखा से निकलकर कोई रेखा निकलकर भाग्य रेखा में मिल जाए तो विशेष लाभ देती है। यदि मंगल रेखा से निकलकर रेखा शनि पर्वत तक पहुंच जाए तो यह भी बेहद शुभ मानी जाती है, लेकिन मंगल रेखा से निकलकर कोई रेखा भाग्य रेखा को काटकर आगे बढ़े तो यह शुभ नहीं है।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मंगल का चिन्ह यानी हनुमान जी का चिन्ह है तो शनि की साढ़े साती उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। आइए जानते हैं हाथ में मंगल रेखा किस प्रकार का फल देती है।
जानिए मंगल रेखा से जुड़ी बातें
हस्तरेखा शास्त्र के हथेली में मंगल रेखा होना बेहद शुभ माना गया है। यदि मंगल रेखा से कोई रेखा निकलकर भाग्य रेखा से मिल जाए तो जातक जीवन में अपार धन कमाता था। उसके भाग्य में पैतृक संपत्ति होती है।
मंगल रेखा से निकली हुई रेखा भाग्य रेखा को पार कर आगे बढ़े तो ऐसी स्थिति नुकसानदायक होती है।
मंगल ग्रह उठा हुआ हो तो जातक के हाथ में हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
जीवन रेखा के साथ-साथ मंगल रेखा स्वच्छ हो, राहु रेखा उसे काटती हो और मंगल पर्वत पर शंख का चिह्न हो तो ऐसे व्यक्ति पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है।
यदि किसी जातक के हथेली में कई मंगल रेखाएं जीवन रेखा के साथ होती हैं तो पहली बड़ी, दूसरी छोटी, तीसरी उससे छोटी होती है तो उसे हनुमान रेखा या मंगल रेखा कहा जाता है।
मंगल रेखा से निकली कोई रेखा भाग्य रेखा से मिल जाए तो ऐसा जीवन में जमीन, जायदाद का मालिक होता है।
ऐसे जातक जिनके हाथ में मंगल रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक कोई रेखा होती है, ऐसा व्यक्ति भाग्यवान होता है।
सूचना स्त्रोत विभिन्न माध्यमों से ली गई जानकारी है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, yashbharat.com कोई दावा नहीं करता, पाठक इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।