ladli behna yojana देखें कटनी की सूची ekyc व Bank Account तथा डीबीटी DBT की स्थिति की जानकारी
Ladli Behna Yojana List – अनंतिम सूची 1 मई 2023 को जारी की गई है। हालांकि बात कटनी के शहरी क्षेत्र की करें तो करीब 200 पेज़ की अनंतिम सूची विगत 3 मई को जारी की गई थी। इस सूची में आवेदन करने वाली बहनों के साथ साथ उनके एकाउंट अर्थात ekyc व Bank Account के डीबीटी DBT की स्थिति की जानकारी दी गई है।
LBY DBT niskriy
लाडली बहना योजना में आवेदन करने के बाद पात्र आवेदिकाओं की पंजीयन की अनंतिम सूची जारी होगी। Ladli Behna Yojana List MP 2023 Pdf में नाम आने पर आवेदिका को योजना का लाभ मिलेगा।
अब इस सूची में आपको आपका नाम चेक करना होगा। इस सूची नाम चेक आने के बाद बहनों को योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना से मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता मिलेगी, जिससे वे अपने परिवार में अपना आर्थिक योगदान दे पाएंगी। Ladli Behna Yojana List MP 2023 Pdf Download आप आपकी आवेदन संख्या या समग्र आईडी से देख सकते है या आप क्षेत्र की जानकारी से देख सकते है।
लाडली बहना योजना अनंतिम सूची में नाम कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको अनंतिम सूची ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नये पेज पर आपको मोबाइल नंंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा और ओटीपी प्राप्त करें बटन पर क्लिक करना हाेगा।
- इसके बाद ओटीपी दर्ज करने का ऑप्शन आ जाएगा फिर उसमें ओटीपी दर्ज करना होगा और ओटीपी सत्यापित करें और आगे बढ़े बटन पर क्लिक करना होगा।
-
- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आवेदिका की जानकारी दो तरह से देख सकते है-
- क्षेत्रइवार
- व्यक्ति विशेष वार
- अगर आप क्षेत्रवार आवेदिका की जानकारी खोजना चाहते है तो आपको जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/ ज़ोन, ग्राम/वार्ड चुनना होगा और अनंतिम सूची देखें बटन पर क्लिक करना होगा।
- अगर आप क्षेत्रवार जानकारी देखते है तो आप अब क्षेत्र की आवेदिकाओं की सूची दिखाई देगी इसमें आपको अपना नाम ढूढ़ना होगा।
- अगर आप व्यक्ति विशेष वार जानकारी देखते है तो आवेदिका की जानकारी दिखने लगेगी।
- इस तरह आप अनंतिम सूची देख पाएंगे।
लाडली बहना योजना में आपत्ति दर्ज करना
लाडली बहना योजना की अनंतिम सूची जारी होने के बाद आवेदिका बहने अपनी आपत्ति दर्ज करा सकती है। उन्हें आपत्ति जल्द से जल्द करानी होगी। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 मई तक है। आपत्ति दर्ज कराने के बाद आवेदिकाओं की अंतिम सूची जारी होगी उसके बाद अंतिम सूची के अनुसार सभी बहनों के खातों में लाडली बहना योजना के रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
लाडली बहना योजना में आपत्ति कैसे दर्ज कैसे करें?
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपत्ति दर्ज करें ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।
- फिर नीचे दिये चेक बाक्स पर क्लिक करना होगा और ओटीपी प्राप्त करें बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब ओटीपी दर्ज करें ऑप्शन में ओटीपी दर्ज करना है फिर ओटीपी सत्यापित करें बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब ओटीपी सत्यापित होने के बाद आपत्ति करें बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप अपनी आपत्ति दर्ज कर पाएंगी।
You must be logged in to post a comment.