कटनी में न्यायालय से जुड़े दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप
Advertisements
कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण जिला न्यायालय तक पहुंच गया है। यहां 55 और 40 वर्षीय व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज हड़कंप मच गया।
जिसके बाद संक्रमित लोगों के संपर्क में आये करीब 100 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं। इसी तरह दिलबहार चौक निवासी 35 वर्षीय युवक, सराफा बाजार निवासी 22 वर्षीय युवती एवं जिला चिकित्सालय में पदस्थ एक 31 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस तरह आज 5 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
Advertisements
Pingback: कटनी में कोरोना: एक साथ 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से हड़कम्प