Lockdown News: लॉकडाउन में हुई दोस्ती, पति से तलाक कराया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Lockdown News भोपाल। राजधानी में एक 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने उससे लॉकडाउन के दौरान दोस्ती की और उसे अपनी बातों में फंसाकर उसका अपने पति से तलाक कराया। बाद में उसे उसके दो बच्चों को अलग करने की बात कर शादी करने की बात कह रहा था, लेकिन बाद में वह मुकर गया। इस पर महिला ने आरोपित के खिलाफ पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार जिंसी चौराहे पास रहने वाली 35 वर्षीय महिला निजी काम करती है। उसकी लॉकडाउन के दौरान एक इकबाल नामक शख्स से पहचान हुई थी। वह लोगों की मदद किया करता था और खुद को समाजसेवी बताता था। उसने लाकडाउन के दौरान भी कई घरों में राशन तक पहुंचाया था। उनकी यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
आरोपित ने पति से कराया तलाक
पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने उसे अपने जाल में फंसाया और कहा कि वह उससे प्रेम करता है। वह अपने पति को तलाक दे दे तो उससे शादी कर लेगा। उसकी बातों में आकर महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया। आरोपित शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता का कहना है कि आरोपित के कारण उसके बच्चे भी उसे छोड़कर चले गए और वह अपने पिता के साथ रह रहे हैं।