MP Board Exam Paper – कक्षा 12 हिंदी का पेपर लीक, सोशल मीडिया पर वायरल !
Advertisements
MP Board Exam Paper भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश से संबंधित स्कूलों में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा का हिंदी का पेपर लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पेपर असली है या नकली यह तो 2 दिसंबर 2021 को ही पता चलेगा परंतु दावा किया जा रहा है कि यही असली पेपर है जो कल आने वाला है।
राजीव त्रिपाठी और सुधीर चौधरी सहित कई छात्रों ने भोपाल समाचार के पास लीक हुए पेपर की कॉपी और सोशल मीडिया की लिंक भेजी है। यह पेपर 30 नवंबर से वायरल हो रहा है। सबसे पहले इसका प्रिंट अच्छा नहीं था। दूसरी बार अच्छा प्रिंट आया लेकिन फ्रंट पेज नहीं था। अब फ्रंट पेज भी आ गया है जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है अर्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2020-21 विषय हिंदी कक्षा बारहवीं समय 3 घंटा पूर्णांक 80.
पेपर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है और वायरल हो रहा है। फ्रंट पेज के सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि असली पेपर वायरल हुआ है। समाचार लिखे जाने तक स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।
Advertisements