MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठिठुरन, तीन दिन में पांच डिग्री से नीचे लुढ़क सकता है पारा
Advertisements
भोपाल MP Weather Update। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही पंजाब और उसके आसपास बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है।
इससे हवाओं का रुख उत्तरी होने लगा है। हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। पंजाब में बारिश भी हुई है। इस वजह से उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में सिहरन बढ़ानी शुरू कर दी है।
इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे भी जा सकता है।
Advertisements