चीन की धरती पर गिरा विशाल उल्कापिंड, देखें हैरतंगेज वीडियो
चीन के युशु शहर के पास बुधवार के एक अद्भुत आसमानी घटना हुई। यहां एक विशालकाय चमकदार आग का गोला तेज आवाज के साथ धरती की ओर आते हुए दिखाई दिया। इसकी आवाज इतनी ज्यादा तेज थी लेकिन सड़क से निकल रहे लोग भी अचानक इसे देखकर सहम गए। दक्षिणी चीन में हुई इस रहस्यमयी घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी दहशत है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं सकी है कि आसमान से गिरा विशालकाय आग का गोला कोई उल्कापिंड था या कुछ और।
A super bright fireball stunned people living in west part of Qinghai and east part of Tibet in China at 7:23 this morning! pic.twitter.com/DskUwtBXuH
— Renjiang Xie (Jason )解仁江 (@JasonXie1977) December 23, 2020
जब यह विशालकाय उल्कापिंड धरती की ओर आ रहा था तो लोगों ने तत्काल अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक एक विशाल आग का गोला आसमान से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है और उसकी तेज रोशनी से आसपास के इलाके में भी तेज प्रकाश फैल गया है।