#MP Vidhansabha ElectionsLatestमध्यप्रदेश

MP नगर निगम चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी भी उतारेगी उम्मीदवार

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले नगर निगम के चुनावों के लिए प्रक्रिया इसी महीने शुरू हो रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने घोषणा कर दी है कि निगम चुनावों में आप भी मैदान में उतरेगी। कांग्रेस को बिकाऊ की उपमा देते हुए आप को उम्मीद है कि वह प्रदेश में विकल्प बनकर उभर सकती है। मंगलवार को घोषित किसान संगठनों के बंद को भी पार्टी ने समर्थन देने का एलान किया है। आम आदमी पार्टी इंदौर संभाग के आप कार्यकर्ताओ की बैठक में चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं से सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं अन्य स्थानीय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस बिकने वाली पार्टी बन गई है।

इसे भी पढ़ें-  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: राशन कार्ड वालों के ल‍िए मोदी कैब‍िनेट ने का बड़ा फैसला, 5 साल तक म‍िलेग यह सुव‍िधा

मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट देकर खराब नहीं करना चाहती। कांग्रेस के विधायकों की खुले आम बोली लगती है। जनता उन्हें चुनकर विधानसभा भेजती है लेकिन कांग्रेस के विधायक बिकाऊ निकलते हैं। वहीं सत्ता की लोभी भाजपा कांग्रेस के विधायकों को खरीद कर जनता के दिए गए मत का अपमान करती है। आज तक आप के पंजाब, गोवा या दिल्ली के किसी भी विधायक या पार्षद ने अवसरवादिता के लिए पार्टी नहीं बदली। जनता का विश्वास दोनों पार्टियों से खत्म हो गया है।

दिल्ली की तरह मध्य प्रदेश में तीसरे विकल्प की जरूरत है। पंकज सिंह ने कहा कि इंदौर संभाग के पदाधिकारी पूरी तरह कमर कस कर जनता के बीच जाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किये गए कामो को घर-घर जाकर बता रहे हैं। संगठन मंत्री डॉ. मुकेश जायसवाल ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में नगर निगम में आम आदमी पार्टी के अधिक से अधिक पार्षद जीत कर मध्य प्रदेश के नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए संकल्पित है हमे जनता के बीच गांव-गांव मोहल्ले-मोहल्ले व घर-घर जाकर सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रदेश की जनता के पास जाना होगा। डॉ जायसवाल ने कहा देश व प्रदेश में विपक्ष खत्म हो गया है। प्रदेश के नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए आप जनता के सहयोग से व्यवस्था परिवर्तन करेगी।

इसे भी पढ़ें-  Katni समाजसेवी, पूर्व पार्षद छेदीलाल कोष्टा का आकस्मिक निधन