जबलपुर में विकास की संभावना खोजने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने अमेरिका के प्रतिनिधि मंडल से की चर्चा
Advertisements
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार 6 दिसंबर 2020 को मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा के निवास पर अमेरिका की रोकविल सिस्टर सिटी कारपोरेशन जो अमेरिका की एक महत्त्वपूर्ण संस्था है के प्रतिनिधियों वर्जीनिया और रेचल ब्रूशे हेमंत शर्मा ने मुलाकात की जिसमे जबलपुर में विकास की सम्भावनाये बढ़ाने पर चर्चा की गयी।
इस महत्त्वपूर्ण मुलाकात ने मध्य प्रदेश विशेषकर जबलपुर और महाकौशल के लिए एक महत्त्वपूर्ण अवसर होगा जिसमे शहर के सामाजिक, संस्कृति, शिक्षा एवं आर्थिक विकास के द्वार खुलेंगे। जबलपुर के विकास के लिए श्री तन्खा ने अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
Advertisements