katniLatestमध्यप्रदेश

बिरुहली पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती से विधायक संजय पाठक ने लिया आशीर्वाद

कटनी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता ओजपूर्ण वक्ता, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती का कल देर रात अमरकंटक जाते वक्त बिरुहली के निर्मल छाया रिसॉर्ट में आगमन हुआ।

Uma bharti in katni

यहां पूर्व मंत्री विजयराघवगढ़ के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने आगवानी की। रात्रि विश्राम पश्चात सुश्री उमा भारती ने निर्मल छाया रिसॉर्ट की नैसर्गिक सुंदरता देखी साथ यहां प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए किए गए सुंदर कार्यों को सराहा।

इसे भी पढ़ें-  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: राशन कार्ड वालों के ल‍िए मोदी कैब‍िनेट ने का बड़ा फैसला, 5 साल तक म‍िलेग यह सुव‍िधा

Uma bharti sanjay pathak

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्र के बारे में जानकारी दी साथ ही यहां की संस्क्रति एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुंदर धरा के विषय मे विस्तार से बताया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद भी लिया।

Uma bharti sanjay pathak

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती मैहर से अमरकंटक प्रवास पर थी जिनका रात्रि विश्राम बिरुहली में हुआ। सुबह यहां कई भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की इसके बाद अमरकंटक के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने यहां पहुंचे ग्रामीण जनों से आत्मीयता से संवाद भी किया।

इसे भी पढ़ें-  Vidhan Sabha Election Exit Poll Result 2023 Live: 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? जानें- छत्तीसगढ़ में बराबरी की टक्कर, कांग्रेस को फायदा

Uma bharti sanjay pathak