उपचुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी, वार्ड आरक्षण का राजपत्र जारी
उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव की तैयारी के तहत वार्ड आरक्षण का राजपत्र जारी हो गया है। नगर निगम वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने बाद ही असाधारण राजपत्र में वार्डों का आरक्षण प्रकाशित कर दिया है
जबलपुर। उपचुनाव के बाद अब नगर निगम चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने बाद ही असाधारण राजपत्र में वार्डों का आरक्षण प्रकाशित कर दिया है।
दावे-आपत्तियों के निपटारे के बाद मप्र शासन द्वारा 10 नवंबर को राजपत्र में प्रकाशित वार्डों के आरक्षण के बाद अब दीपावली त्योहार के बाद चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ जाएंगी। महापौर के आरक्षण के बाद चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी रंगत दिखने लगेगी।
30 सितंबर को हुआ था आरक्षण
विदित हो कि नगर निगम के 79 वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 30 सितंबर को मानस भवन में हुई थी। वार्डों में जनसंख्या और जातिगत आधार पर वार्डों का आरक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी निकाल कर किया गया था।
40 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
- राजपत्र के मुताबिक नगर निगम सीमा के तहत आने वाले 79 वार्डों में 40 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें अनुसूचित महिला के लिए छह, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए दो अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 10 और सामान्य वर्ग की महिला के लिए 22 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
जातिगत आधार पर 35 वार्ड आरक्षित
-
इसी तरह जातिगत आधार पर अनुसूचित जाति के लिए 11, अनुसूचित जनजाति के लिए चार, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
-
वार्ड आरक्षण के नोटिफिकेशन के बाद वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो जाएंगी।
-
महापौर आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही चुनावी तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
-
बूथ स्तर पर मतदाताओं के नाम जोड़ने, काटने की सूची का पुन: प्रकाशन होगा
-
इसके साथ नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान भी हो जाएगा।
You must log in to post a comment.