#MP Vidhansabha ElectionsLatestमध्यप्रदेश

फूल सिंह बरैया को रक्षा सिरोनिया ने 136 वोट से हराया

भांडेर से भाजपा की रक्षा संत राम सिरोनिया ने महज 136 वोट से कांग्रेस के फूलसिंह बरैया को हराया है। मांधाता से भाजपा के नारायण पटेल ने जीत दर्ज की है। इधर, कांग्रेस ने ब्यावरा में अपना खाता खोला। यहां से कांग्रेस के रामचंद्र दांगी जीते हैं।

अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। अब तक 8 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें 7 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भाजपा के 5 मंत्री बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, सांची से प्रभुराम चौधरी, ग्वालियर से प्रद्यु्म्न सिंह तोमर और सुवासरा से हरदीप सिंह डंग जीत गए हैं।

चंबल की सुमावली सीट पर मंत्री एंदल सिंह कंषाना 19 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं। उनकी हार लगभग तय मानी जा रही है। डबरा में भी बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 11वें राउंड में 615 वोट से कांग्रेस के सुरेश राजे से पीछे चल रहीं हैं। ग्वालियर पूर्व की बात करें तो यहां 14वें राउंड में भाजपा के मुन्ना लाल गोयल कांग्रेस के सतीश सिकरवार से 1548 वोटों से पिछड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें-  Rail news जबलपुर रेल जोन अंतर्गत सीमित ऊँचाई वाले 2 सब-वे यानि LHS बनाए गए, 35 बनाने का लक्ष्य

उपचुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। राज्य की शिवराज सरकार को स्पष्ट बहुमत है। मुख्यमंत्री शिवराज ने दोपहर 12.45 बजे ही ट्वीट कर कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास के लिए भाजपा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है। उधर, दोपहर 1.30 बजे रुझानों में तस्वीर साफ होने के बाद कमलनाथ ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय छोड़ दिया।

मुरैना में भाजपा को झटका

इसे भी पढ़ें-  katni विश्व शांति दिवस पर केंद्रीय विद्यालय में विविध कार्यक्रम

भाजपा को मुरैना में झटका लगा है। ज्योतिरादित्य और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रभाव वाली मुरैना की 5 सीटों में 3 पर भाजपा पीछे चल रही है। यहां एक सीट पर बसपा भी मैदान मारती नजर आ रही है। बसपा प्रत्याशी रामप्रकाश राजौरिया मुरैना सीट से लीड लिए हैं। इस सीट पर कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर है। यहां चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में एक रैली में कहा था कि आपके क्षेत्र के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर हैं। वह नरेंद्र मोदी के बगल में बैठते हैं। इसलिए, यहां पर भाजपा प्रत्याशी का जीतना जरूरी है। उपुचनाव के दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां पर 7 बार रैली की थी।

इसे भी पढ़ें-  Learn Aadhar Card Lock System Online: SMS से ऐसे लॉक करें अपना आधार कार्ड