मध्यप्रदेश में प्रमुख सीटों पर कौन चल रहा आगे
LIVE MP, Bhopal By Election Result 2020 भोपाल। अब तक के रुझान के अनुसार ब्यावरा में कांग्रेस के रामचंद्र दांगी ने 4912 मतों की बढ़त बना ली है। चौथे राउंड में कांग्रेस के रामचंद्र दांगी को 16524 और भाजपा के नारायणसिंह पंवार को 11612 मत मिले है।अशोकनगर से भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी 1324 मतों से आगे चल रहे है।
जजपाल को 4452 तथा कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे को 3128 मत मिले। मुंगावली भाजपा के बृजेंद्र सिंह यादव कांग्रेस के कन्हईराम लोधी से 5383 मतो से आगे चल रहे हैा दूसरे राउंड के बाद भाजपा के महेंद्र सिसोदिया को 8518 और कांग्रेस के कन्हैयालाल अग्रवाल 5813 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा के महेंद्र 2705 मतों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा यहां 1979 मतो से आगे चल रही है। वहीं नोटा में 164 मत गए है। सांची में भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी को 4381 और कांग्रेस के मदनलाल चौधरी को 2109 मत प्राप्त मिल। यहां भाजपा 2272 मतों से आगे चल रही है। सुरखी में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह को 4339 और कांग्रेस की पारुल साहू को 2356 मत मिले। यहां भाजपा 1983 से आगे चल रहे है। प्रदेश में होली के बाद 12 मार्च से शुरू हुए सियासी खेल का दीपावली से तीन दिन पहले पटाक्षेप हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और समर्थक 22 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के कारण 20 मार्च को कमल नाथ सरकार गिर गई थी।
भोपाल क्षेत्र में आठ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए हैं।परिणाम के बाद 229 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा को पूर्ण बहुमत (115 सीटें) की सरकार बनाने के लिए आठ विधायकों की आवश्यकता है। जबकि कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए सभी 28 सीटें चाहिये। चार निर्दलीय और सपा-बसपा के तीन विधायकों के साथ सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को चाहिए 21 विधायक। यदि इस बार कांग्रेस ने 17 सीटें जीतीं तो बढ़ जाएगी तोड़फोड़ की आशंका है।
सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों में एक साथ मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गणना डाक मतपत्रों के साथ शुरू हुई। इसके आधा घंटे बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों को गिनना शुरू कर दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क लगाए मतगण्ाना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।
You must log in to post a comment.