जीआरपी की सक्रियता से महिला का मंगलसूत्र मिला।
जबलपुर मुनप्र। जीआरपी थाना जबलपुर पुलिस की सक्रियता से फरियादी श्रीमती ऋ चा जैन का मंगलसूत्र वापस मिला। जानकारी के अनुसार दिनाँक 16.11.2017 को श्रीमति ऋचा जैन पति गौरव जैन उम्र 26 वर्ष निवासी गढ़ा जबलपुर ट्रेन 12853 अमरकंटक ट्रेन एक्स से यात्रा कर रही थी तभी उसके गले से लगभग 2 तौला का मंगल सूत्र गिर गया था जब महिला घर पहुँची तब उसे गले से मंगलसूत्र गिरने का पता चला। लगभग 1 घण्टे बाद थाना जीआरपी जबलपुर मे इसकी शिकायत की गई। पुलिस अपनी सक्रियता दिखाते हुये तत्काल थाना गाडरवारा एवं आगे के पुलिस थानो एवं चौकियों को संबंधित सूचना दी। पुलिस की सक्रियता को देखते हुये स्लीपर कोच के वर्थ मे एक सह यात्री को मगंलसूत्र मिलने पर उसे टी.टी.ई. को सौंप दिया जिसने पुलिस द्वारा जानकारी लेने पर मगलसूत्र उनके मित्र द्वारा मंगलसूत्र मिलने की पुष्टि की गई अगले दिन टी.टी.ई. द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान जबलपुर आने पर मंगलसूत्र जीआरपी थाना जबलपुर मे जमा किया गया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा महिला श्रीमती ऋचा जैन को थाना बुलाकर सोने का मंगलसूत्र वापस किया गया। पुलिस की सक्रियता के चलते महिला को उसका गुमा हुआ मंगलसूत्र प्राप्त हो सका श्रीमती जैन मंगलसूत्र वापस दिलवाने के मामले मे कंट्रोल रुम जीआरपी सहा प्रभारी श्री के.एल.पाण्डेय की भूमिका सराहनीय रही।
You must log in to post a comment.