Latestमध्यप्रदेश

Bhopal: उप संचालक कृषि उत्तम सिंह 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल. मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने शनिवार को भोपाल में कृषि विभाग के एक उप संचालक को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, कृषि विभाग के संयुक्त संचालक उत्तम सिंह जादौन को भोपाल के नरेला शंकरी के खाद बीज के एक व्यापारी मान सिंह राजपूत से दो लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोपी अधिकारी ने मान सिंह राजपूत से उसकी दुकान से मिले अमानक खाद, बीज मामले को निपटाने के एवज में तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एक लाख रुपए मान सिंह शुक्रवार कोउप संचालक जादौनको दे चुका है।

इसे भी पढ़ें-  Election news कलेक्टर और एसपी ने शहडोल जिले की सीमा से लगे बरही में चेकपोस्ट स्थापित करने किया स्थल निरीक्षण

रिश्वत में दूसरी किश्त देने पहुंचा था
मान सिंह शनिवार को अधिकारी को रिश्वत की दूसरी किश्त दो लाख रुपए देने उसके कार्यालय में पहुंचा, तभी लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, आरोपी अधिकारी द्वारा मान सिंह से कल लिए गए एक लाख रुपए भी उसके घर से बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए अधिकारी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें-  Train News: 2 ट्रेनें निरस्त और 5 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित