Latest

Jharkhand Phase 1 Voting LIVE: झारखंड की 13 सीटों पर 9 बजे तक 12% वोटिंग

रांची । Jharkhand elections 2019 Phase 1 Voting LIVE झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। यहां मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं। पहले चरण के 13 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान के लिए वोटरों में खासा उत्‍साह देखा जा रहा है। यहां शाम तीन बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। ये सभी विधानसभा सीट सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं। इस चुनाव में इन 13 सीटाें पर कुल 4,892 मतदान केंद्रों पर होनेवाले मतदान में लगभग 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों का भाग्य तय कर रहे हैं। पहले चरण की सीटों में चार को छोड़कर सभी पलामू प्रमंडल की सीटें हैं। मतदान अपराह्न तीन बजे तक होगा।

इसे भी पढ़ें-  PM Modi on Whatsapp: अब पीएम मोदी आपको भेजेंगे व्हाट्सएप, 49 करोड़ लोगों से जुड़ने की कोशिश

10:30 AM : झारखंड के पलामू में कांग्रेस-भाजपा समर्थकों में झड़प की सूचना है। यहां कांग्रेस प्रत्‍याशी केएन त्रिपाठी पर हमले की बात कही जा रही है। बताया गया कि कांग्रेस प्रत्‍याशी को बूथ पर जाने से रोकने के दौरान हंगामा हो गया है। इस बीच कांग्रेस उम्‍मीदवार को हाथ में पिस्‍तौल लहराते हुए तस्‍वीरें भी वायरल हो रही है। इस बीच कांग्रेस प्रत्‍याशी ने बूथ लूटे जाने का आरोप लगाया है।

10:10 AM : झारखंड के गुमला ने नक्‍सलियों ने एक पुल को विस्‍फोट कर उड़ा दिया है। घाघरा में पुल उड़ाने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां चप्‍पे-चप्‍पे में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। जंगली इलाकों में सघन चेकिंग की जा रही है। इससे पहले देर शाम सरायकेला में पुलिस नक्‍सली मुठभेड़ में एक नक्‍सली को मार गिराया गया था।

इसे भी पढ़ें-  विधायक संजय पाठक ने गांवों में चौपाल लगाकर किया संवाद, इटौरा, कुटेश्वर क्षेत्र के ग्रामों के लिए होगी विद्युत सब स्टेशन की स्थापना

10:05 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग जारी है। राज्‍य चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक यहां करीब 12 फीसद मतदान हुआ है। सबसे अधिक वोटिंग उग्रवाद-नक्‍सल प्रभावित मनिका विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई है। यहां 9 बजे तक सर्वाधिक 14 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

9:55 AM : झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मतदाताओं के नाम संदेश लिखकर सबसे बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की। ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- आज 13 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। मेरा जनता से अनुरोध है कि अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने घर से निकले और झारखंड की हक की लड़ाई और आधुनिक झारखंड के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए अपने मतदान करें।

इसे भी पढ़ें-  Katni Breaking संडरसन माइंस की दुर्घटना में गई एक युवक की जान, खदान में गिरकर चकनाचूर हुआ था दस चका ट्रक

9:45 AM : पलामू में वोटिंग जारी है। मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लगी हैं। दिव्यांग हों, वृद्ध हों, युवा हों या महिलाएं, सभी मतदान केंद्र पहुंचे हैं। यहां लंबी कतारों में लगकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

9:35 AM : लोहरदगा में बेटा हर्षित साहू के साथ राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने अपना वोट डाला। गुमला में बूथ संख्‍या 218 पर इवीएम मशीन की खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई है।