उज्जैन में दिखेगा 26 दिसंबर को कंकण आकृति वाला सूर्य ग्रहण
उज्जैन। Solar Eclipse 2019 करीब डेढ़ साल बाद 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण रहेगा। कंकण आकृति वाला सूर्य ग्रहण उज्जैन में भी दिखाई देगी। ज्योतिषियों के अनुसार सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर ग्रहण की शुरुआत होगी। सुबह 9.26 बजे ग्रहण का मध्य काल रहेगा। सुबह 10.58 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 50 मिनट की रहेगी। करीब 65 फीसद ग्रस्तोदित होने से सूर्य के आसपास कंकण जैसी आकृति नजर आएगी। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया पंचागीय गणना के अनुसार पौषमास की मौनी अमावस्या पर मूल नक्षत्र, वृद्धि योग, नागकरण की साक्षी में कंकण आकृति का सूर्य ग्रहण होगा। धनु राशि पर होने वाले ग्रहण में चार ग्रहों मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि सूर्य के साथ अन्य ग्रहों में देवगुरु गुरु भी हैं। ग्रहणकाल के दौरान वृहस्पति 10 अंश 27 कला पर विराजमान रहेंगे तथा केंद्र योग बनाएंगे। यह स्थित ग्रहण में गुरु की प्राधना तथा केंद्र योग व वर्गोत्तम की स्थिति बनाती है। गुरु की 5 वीं, 7 वीं तथा 9 वीं दृष्टि से सूर्य ग्रहण का प्रभाव 80 फीसद सकारात्मक होगा।