पूर्व मॉडल ने पति पर लगाया इस्लाम कबूल करने का आरोप
मुंबई मुंबई में एक पूर्व मॉडल ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा है कि इस्लाम कबूल कराने के लिए पति उसे टॉर्चर करता था। शनिवार को एएनआई के सामने उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। वह उससे मारपीट करता और बुरी तरह से पीटता था।
लव जिहाद के लिए दिया जहर
लव जिहाद के लिए उसने जहर भी दिया। शुरू में वह कम दबाव था लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे उसकी दरिंदगी बढ़ती गई। अब वह शादी के 13 साल बाद वह धर्म परिवर्तन क ेलिए दवाब बना रहा है। पीड़िता का यह भी कहना है कि पति और उसके दोस्त हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन कराने को लेकर आपस में मैसेज पर बात करते थे।
रश्मि हिंदू हैं। 12 साल पहले आरिफ शाहबाजकर से उन्होंने शादी की थी। पूर्व मॉडल ने कहा कि शादी के बाद उस पर धर्म बदलने का थोड़ा बहुत दबाव था। लेकिन वह वैसा नहीं चाहती थीं। इसलिए सात साल पहले जब बच्चा हुआ, तो उस बात को लेकर और दबाव बनाया जाने लगा। पति उन्हें लव जिहाद के बारे में बताता था। और कौम के प्रति आर्कषित करने की बाते करता था।
पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान पीड़िता ने अपने साथ हुई मारपीट के निशान भी दिखाए। आगे आरोप लगाया कि हाल ही में उसके पति ने किसी हिंदू लड़की से शादी की है और वह उसे घर से निकालने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने इसी मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी है। जानकारी पर बांद्रा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धारा 354, 323, 324, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
You must log in to post a comment.