सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए किस राशि में रहेगा कैसा असर
धर्म डेस्क। सभी ग्रह अपनी निर्धारित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सभी ग्रहों के लिए राशि परिवर्तन की अवधि अलग अलग होती है। सूर्य 1 महीना यानी 30 दिनों के बाद राशि बदलता है वह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। 16 नवंबर की देर रात 1 बजकर 7 मिनट पर यानी 17 नवंबर 2019 को सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। वृश्चिक राशि में सूर्य 16 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान विभिन्न राशियों पर इसका मिला-जुला असर देखा जाएगा। अब जानते हैं किस राशि पर सूर्य के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष
सूर्य का राशि परिवर्तन अष्टम भाव में होने जा रहा है इसलिए मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती है। घर में शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह परिवर्तन ठीक नहीं है।
वृषभ
सूर्य वृषभ राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। पिछले दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में दिक्कतें आ सकती है। बातचीत के दौरान कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।
मिथुन
सूर्य मिथुन राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। शत्रुओं की समस्या से निजाम मिलेगी। हड्डियों की समस्या और कर्ज को लेकर परेशानी हो सकती है। धन लाभ की संभावना है।
कर्क
सूर्य का राशि परिवर्तन पांचवे भाव में होने जा रहा है। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्रा से लाभ होगा।
सिंह
सूर्य सिंह राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। इस राशि वालों की माता की सेहत खराब रह सकती है। नौकरी पेशा लोगों को लाभ हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना है।
कन्या
सूर्य का राशि परिवर्तन कन्या राशि के तीसरे भाव में होने जा रहा है। यह परिवर्तन बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। नए मित्र बनने की संभावना है। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।
तुला
सूर्य तुला राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। धनलाभ होने की संभावना है। नए कामकाज की शुरूआत के लिए समय शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी।
वृश्चिक
सूर्य वृश्चिक राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। किसी करीबी से रिश्तों में दरार आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।