दिवाली की रात में दिखें ये जीव, तो मान लें हो गई है लक्ष्मी की कृपा
कहा जाता है कि दिवाली की रात हर आदमी को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जिससे पता चलता है कि उसके घर पर इस बार लक्ष्मीजी आएंगी या नहीं। आप भी इन संकेतों के आधार पर आसानी से जान सकते हैं कि इस बार आपके घर लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है या सामान्य ही रहेगा साल…
अगर दिवाली को आपको कहीं पर पड़े हुए पैसे मिलें, तो समझें कि लक्ष्मीजी की कृपा आपके घर पर होने वाली है। जल्दी ही समस्त समस्याओं से मुक्त होकर आपके घर लक्ष्मी बरसने वाली है।
दीवार पर दिखें छिपकली
यूं तो अक्सर घरों में छिपकली दिख जाती है, लेकिन दीवाली की रात छिपकली का दिखना बड़ा ही दुर्लभ होता है। इस रात अगर आपको छिपकली दिख जाए, तो इसे अच्छा शगुन माना जाता है। कहा जाता है कि यह लक्ष्मी की कृपा का सूचक है।छिपकली का पुरुषों के दाएं कंधे पर गिरने का अर्थ है कि समाज में आपके सम्मान और गरिमा में अत्याधिक वृद्धि होने वाली है। वहीं, अगर छिपकली आपके बाएं कंधे पर गिरती है, तो यह दर्शाता है कि आपको आर्थिक हानि पहुंचने वाली है। स्त्रियों के मामले में उल्टा होता है।यदि किसी स्त्री के शरीर के बाएं हिस्से पर छिपकली आकर गिरती है तो इसका अर्थ है कि उसे जल्द ही धन का लाभ होगा। मगर, स्त्री के शरीर के दाएं हिस्से पर छिपकली गिरती है, तो यह संकेत है कि निकट भविष्य में उस स्त्री के परिवार को धन का नुकसान होने वाला है।अगर छिपकली आपके घुटने को छूकर नीचे गिर जाती है तो आने वाले दिनों में आपको खूब सारी खुशियां मिलने वाली हैं। छिपकली का दाएं गाल पर गिरना बताता है कि आने वाले दिनों में आपका जीवन विलासिता से भरा होगा।वहीं, बाएं गाल पर छिपकली का गिरना अशुभ होता है। यह किसी दुर्घटना का संकेत है, अतः व्यक्ति को सचेत रहना चाहिए। अगर छिपकली बाएं कंधे से होकर बाएं हाथ से नीचे उतरती है, वह व्यक्ति अपने करियर में बुलंदियों की ओर बढ़ने वाला है। साथ ही उसे धन लाभ भी होगा।
घर में बिल्ली का आना
प्रायः बिल्लियां के देखकर लोग उसे भगाने लगते हैं। मगर, बिल्ली दीवाली की रात को आपके घर में आ जाए या दूध पी जाएं, तो समझना चाहिए कि आपके घर में लक्ष्मीजी ने प्रवेश कर दिया है। यदि बिल्ली दिवाली की रात को घर की छत पर मल त्याग करे, तो इसे स्थाई लक्ष्मी की प्राप्ति का संकेत समझना चाहिए।
उल्लू का दिखाई देना
उल्लू को लक्ष्मीजी का वाहन माना गया है। मान्यता भी है कि दिवाली की रात लक्ष्मी उल्लू पर बैठकर ही भ्रमण करती है। इसलिए यदि किसी को दिवाली के दिन या रात में उल्लू दिख जाए, तो समझना चाहिए कि उस पर लक्ष्मीजी की कृपा हो गई है और उसकी किस्मत खुलने वाली है।
छछूंदर का दिखई देनादीपावली की रात अगर छछुंदर घर में आ जाए, तो इसे भी शुभ संकेत समझना चाहिए। मान्यता है कि दिवाली के दिन या रात में घर में छछुंदर दिखने से साल भर घर में पैसों की कमी नहीं होती है।
You must log in to post a comment.