PM मोदी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- पूर्ण बहुमत से चुनी गई यह सरकार दोबारा सत्ता में आएगी
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पांच साल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। हालांकि, प्रधानमंत्री ने इस दौरान मीडिया के सवाल नहीं लिए। एक सवाल पर कहा, “मैं पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। जवाब अध्यक्षजी ही देंगे।”इससे पहले मोदी ने दोबारा सत्ता में आने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा, ”यहसकारात्मक भाव से लड़ा गयाशानदार चुनाव रहा। हमें विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेंगे। मेरा मत है कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके वापस आए, यह देश में लंबे अरसे के बाद हो रहा है।”
उधर,मोदी-शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, “मैं लाइव सवाल पूछ रहा हूं, आपने राफेल के मुद्दे पर मुझसे खुली बहस क्यों नहीं की?’ राहुल के इस सवाल को लेकर जब शाह ने पूछा गया, तो उन्होंने कहा- जब संसद में इस पर जवाब दिए गए, तब राहुल वहां सुनने के लिए भी नहींबैठे।
हमें देश को दुनिया के सामने ले जाना चाहिए- मोदी
मोदी ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसकी सबसे बड़ी ताकत क्या है? यह किसी राजनीतिक पार्टी का काम नहीं है। मेरा मानना है कि हमें देश को दुनिया के सामने ले जाना चाहिए। 2009 और 14 के चुनाव ऐसे रहे की आईपीएल मैच को भी बाहर ले जाना पड़ा। सरकार सक्षम हो तो आईपीएल भी हो, रमजान भी हो, बच्चों के एग्जाम भी होते हैं, नवरात्र भी होते हैं।
17 मई 2014 सेईमानदारी की शुरुआत हुई- मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा,”16 मई को पिछली बार चुनाव नतीजे आए थे। 17 मई को बहुत बड़ी कैजुअल्टी हुई थी। सट्टा खोरों को उस दिन अरबों रुपयों का नुकसान हुआ था। पहले जो सट्टा बाजार चलता था वो कांग्रेस की 150 सीटों के लिए और भाजपा के लिए 118 और 120 सीटों के लिए चलता था। शायद ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हुई थी।”
प्रज्ञा को उतारना फर्जी टेरर चार्ज के खिलाफ हमारा सत्याग्रह- शाह
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”प्रज्ञा ठाकुर को उतारना फर्जी टेरर चार्ज के खिलाफ हमारा सत्याग्रह है। मेरा कांग्रेस सेसवाल है किसमझौता एक्सप्रेस में पहले कुछ लोग पकड़े गए थे। वह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी)से संबंधित लोग थे। विदेशी एजेंसियां भी कह चुकी हैं कि उसमें एलईटीसे जुड़े लोग थे। भगवा आतंक की बात बकवास है। कई लोगों को 5 लाख का मुआवजा देकर छोड़ दिया गया। यह मुद्दा कांग्रेस सरकार ने उठाया। यह जो घटना हुई है इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए।”
आजादी के बाद सबसे बड़ाचुनाव अभियान- शाह
शाह ने कहा, ‘‘आज एक बहुत लंबे, परिश्रमी, सफल और विजयी चुनाव अभियान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। आजादी के बाद जितने भी चुनाव अभियान हुए, यह सबसे बड़ा चुनावी अभियान रहा है। जनता हमसे आगे रही है। मोदी सरकार को फिर से लाने के लिए जनता का परिश्रम सबसे आगे रहा है।’’
उन्होंने कहा, हमारी सरकार को 5 साल समाप्त होने को आए हैं कि नरेन्द्र मोदी प्रयोग को जनता ने स्वीकारा है। मैं विश्वास से कह रहा हूं कि विगत चुनाव से भी ज्यादा बहुमत से नरेन्द्र मोदी सरकार फिर से बनने जा रही है।
ये पहला चुनाव जो महंगाई के मुद्दे पर नहीं- शाह
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे। बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे।
‘आज किसी में असुरक्षा का भाव नहीं’
शाह ने कहा, ”देश के सम्मान को ऊपर उठाने का काम हमने किया है। भारत को एक विश्व शक्ति की तरह स्वीकृति दिलाने का काम देश ने किया। आज किसी में भी असुरक्षा का भाव नहीं है। सभी मानते हैं कि मोदीजी के अंतर्गत हम सुरक्षित हैं। देश में किसी भी चीज की बात हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर की हो, गरीबी की हो, किसानों की हो, आदिवासी की हो या गांवो में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने की हो, सबमें मोदी सरकार ने काम किया है।”
फरवरी से मई तक प्रधानमंत्री ने142 जनसभाएं कीं- शाह
भाजपा अध्यक्ष ने कहा,”जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा बदलकर बार-बार मोदी सरकार का नारा बना दिया। प्रधानमंत्री जी ने जो दौरा किया है उसकी मैं डिटेल देना चाहता हूं।शायद ही देश का कोई कोना रहा होगा, जिसका मोदीजी ने फरवरी से मई तक दौरा नहीं किया हो। 28 मार्च 2019 से मेरठ से हमने शुरुआत की और मोदीजी ने कुल 142 जनसभा को संबोधित किया। इसमें 4 रोड शो भी अलग से थे।
खास बातें
शाह : एक लंबे, सफल चुनाव अभियान की समाप्ति पर कुछ बातें बताने के लिए आपको आमंत्रित किया है
शाह : देश के हर वर्ग तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए सरकार ने काम किया है। पांच साल में 133 योजनाएं लाए, हर 15 दिन में एक योजना शुरू की गई, सभी वर्गों में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया
शाह : भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है।
शाह : यह आजादी के बाद के चुनावों में भाजपा के नजरिये से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है। इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है। मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है।
शाह : मैं भी चौकीदार पूरे देश भर में चला। हमने संकल्प पत्र को बहुत सुझावों के बाद तैयार किया।
शाह : ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे।
शाह : हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। उन्हें आधारभूत सुविधाएं देकर एहसास दिया है कि देश के विकास में उनकी भी हिस्सेदारी है।
शाह : देश के सम्मान को बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। पूरी दुनिया में भारत को एक ताकत के रूप में स्थापित करने का काम किया
शाह : मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी ने किया है।
शाह: कुल 142 जनसभाओं को मोदी जी ने इस चुनाव में संबोधित किया है और 4 रोड शो भी किए। इन जनसभाओं में अनुमानित 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी ने संपर्क स्थापित किया।
मोदी: प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं आपका धन्यवाद करने यहां आया हूं।
मोदी: लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है। हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है
मोदी: चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से हुआ। पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है।
मोदी: देश को आगे ले जाने के लिए हमने अपना संकल्प पत्र तैयार किया है, जितना हो सके उतनी जल्दी नई सरकार अब कार्यभार संभालेगी।
मोदी: सरकार बनाना जनता ने खुद तय कर लिया है, आखिरी व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाई
राजनीति के स्तर को लेकर पूछे गए सवाल पर शाह बोले कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कभी भी राजनीति को गंदा करने का काम नहीं किया गया।
पत्रकार के सवाल पर बोले शाह ‘पिछले चुनाव में हमारे पर 9 करोड़ कार्यकर्ता थे, अब 11 करोड़ हैं।
शाह: हम तो पूरे देश में चुनाव लड़ रहे है, लेकिन ममता के राज बंगाल में ही क्यों हिंसा होती है। हमारे 80 कार्यकर्ता मारे गए। कहीं और हिंसा क्यों नहीं होती है।
शाह: विवादित बयान देने वाले नेताओं को नोटिस भेजा, उनसे 10 दिनों के अंदर-अदंर जवाब देने के लिए कहा है। साध्वी प्रज्ञा के मामले में पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी करेगी फैसला।
शाह: भाजपा अपने बूते पर 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। देश के प्रधानमंत्री फिर से मोदी ही बनेंगे और NDA की ही सरकार बनेगी।
शाह: साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाना भगवा आतंकवाद की मुहिम चलाने वालों के खिलाफ सत्याग्रह
शाह: राफेस सौदे में एक भी पैसे की गड़बड़ी नहीं की