नये कार्यकर्ता खा रहे गक्कड़भर्ता, पुराने कर रहे बंदे मातरम
भाजपा में अभी भी गुटबाजी का दौर जारी
जबलपुर प्रतिनिधि। बंदे मातरम गान को लेकर खींचतान जारी है कांग्रेस के बंदे मातरम पर लिये निर्णय के बाद जहां प्रदेश भर में भाजपा द्वारा प्रदर्शन का दौर जारी है इसी कड़ी में आज पाटन विधायक अजय विश्रोई ने अपने घोषित कार्यक्र म के अनुसार सुबह गोलबाजार से लेकर टाउन हॉल तक भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ंके साथ पैदल यात्रा करते हुए बंदे मातरम का गान किया। कार्यक्रम के दौरान लगभग दो से तीन हजार की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बंदे मातरम का गान किया।
महापौर ने गाया बंदे मातरम
पाटन विधायक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बंदे मातरम का गान नगर निगम महापौर श्रीमति स्वाति सदानंद गोड़बोले द्वारा किया गया। साथ ही उनके साथ चल रहे सभी कार्यकर्ताओं ने गान को दुहराया।
एकजुट नही हो पा रही भाजपा
जहां एक ओर अजय विश्रोई सत्तापक्ष को घेरते नजर आ रहे है वही अभी पार्टी के कुछ नेता गुटबाजी मे ही व्यस्त है। समूचे कार्यक्रम में वर्तमान विधायक और पूर्व राज्यमंत्री सहित भाजपा नगर अध्यक्ष भी नदारत दिखे जिससे कही न कही भाजपा में चल रही अंदरूनी खींचतान के भी स्पष्ट संकेत देखने को मिले।
गक्कड़भर्ता पार्टी में हुए शामिल
अनुमान लगाया जारहा है ये नेतागण एमआईसी सदस्य द्वारा आयोजित की जाने वाली गक्कड़ भर्ता पार्टी मे शामिल होने गए हुए है। सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि पार्टी के बड़े कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे लेकिन नये कार्यकर्ताओं को गक्कड़भर्ता पार्टी करने से फुर्सत नही मिली।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बंदे मातरम का उद्घोष करते हुए अजय विश्राई, श्रीमति स्वाति गोडबोले अंचल सोनकर, एसके मुईद्दीन, शिव चौबे, विनोद मिश्रा, सर्व शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रभात दुबे, अभय सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा महामंत्री रूपा राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
You must log in to post a comment.