राहुल गांधी के सामने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
Advertisements
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने मंगलवार सुबह राहुल गांधी के सामने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। संजय शर्मा पहले कांग्रेस में ही थे, भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें तेंदूखेड़ा से टिकट मिली थी और जीतने के बाद वे विधायक बने। बताया जा रहा है कि संजय शर्मा को यह लग गया था कि भाजपा इस पर किसी और को तेंदूखेड़ा से टिकट दे सकती है। इसी के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का मन बना लिया था।
इनके साथ भाजपा से पूर्व विधायक कमलापत आर्य और व्यापमं घोटाले में आरोपी और भाजपा नेता डॉ गुलाब सिंह किरार ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। गुलाब सिंह किरार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।
Advertisements
You must log in to post a comment.