रायशुमारी: कटनी की चारों विधानसभा में BJP कार्यकर्ता चुन रहे प्रत्याशी
कटनी। भारतीय जनता पार्टी की चारों विधानसभा के लिए प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी आज जिला कार्यालय में सीधी सांसद रीति पाठक एवम छतरपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश शुक्ला के बतौर पर्यवेक्षक उपस्थिति में शुरू हुआ।
इसके पूर्व चारों विधानसभा के कार्यकार्ताओं को सांसद रीति पाठक, विधायक विजयराघवगढ़ संजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, तथा उमेश शुक्ला ने सम्बोधित किया। सांसद रीति पाठक ने कहा कि हम सभी को अपने दायित्व के अनुसार कार्य करना चाहिये।
विधायक संजय पाठक ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता देवतुल्य होता है। उसके मन में सिर्फ एक भावना होती है नाम भाजपा और प्रत्याशी होता है कमल। पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा में रायशुमारी पहले भी हुई हैं।
कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने का यह लोकतांत्रिक तरीका है। इस बार रायशुमारी को बेहद गम्भीरता से लिया जा रहा है लिहाजा सभी कार्यकर्ताओं को बेहद सोच समझ कर अपना फैसला सुनाना चाहिये।
भाजपा कार्यालय में त्यौहार सा नजारा
रायशुमारी के दौरान भाजपा कार्यालय में त्योहार सा नजारा था। पर्यवेक्षको ने पहले बहोरीबंद औऱ बड़वारा के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इसके बाद विजयराघवगढ़ तथा सबसे अंत मे मुड़वारा सीट के लिए रायशुमारी की ।
बन्द लिफाफे राय
रायशुमारी के प्रपत्र में तीन दावेदारों के नाम लिखे गए। नाम देने वाला कार्यकर्ता स्वयं का नाम नहीं दे सकता था। सभी से पर्यवेक्षकों ने अलग अलग रायशुमारी की। इसके बाद सायं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी।
You must log in to post a comment.