रेल यात्रियों के प्रतीक्षालय का छज्जा गिरने से महिला यात्री घायल
कटनी। कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक दो पर स्थित यात्री प्रतिक्षालय का अचानक छज्जा गिरने से उसके नीचे बैठकर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही महिला यात्री घायल हो गई।
घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के सिर पर चोंट लगी है। रेलसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरही थाना अंतर्गत खितौली बम्हौरी निवासी 55 वर्षीय मुन्नी बाई कुशवाहा कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक दो पर बने यात्री प्रतिक्षालय में ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
इसी दौरान उसके सिर पर यात्री प्रतिक्षालय के ऊपर लगाया गया छज्जे का कुछ हिस्सा गिर गया। जिसके कारण वह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
You must log in to post a comment.