किसान सम्मान यात्रा के जरिए प्रदेश में सक्रियता बढ़ाएंगे केंद्रीय मंत्री तोमर
भोपाल। किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए क्या भारतीय जनता पार्टी अब केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी प्रदेश में सक्रिय कर रही है? यह सवाल इसलिए, क्योंकि तोमर अगले माह से किसान सम्मान यात्रा शुरू कर रहे हैं। वे मथुरा के बलदाऊ मंदिर से यात्रा के साथ मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश करेंगे। यहां पार्टी ने एक अप्रैल को ऐतिहासिक सभा का आयोजन किया है।
इस सभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संबोति करेंगे। सभा में किसान मोर्चा सहित प्रदेशभर के पदाकिारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तोमर ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है। नदी महोत्सव के समापन में शामिल होने होशंगाबाद आए तोमर लौटते वक्त गत शनिवार को भोपाल में किसान मार्चे की बैठक में भी शामिल हुए थे।
मंदसौर गोलीकांड के बाद से प्रदेश में किसान नाराज हैं। इसके बाद जहां-जहां उपचुनाव हुए, वहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इन परिस्थितियों को देखकर शिवराज सरकार ने भावांतर योजना सहित कई तरह के एलान किए।
बारिश से पहले सरकार किसानों को 12 हजार करोड़ रुपए बांटने की तैयारी भी है। इसके बावजूद पार्टी को यह भरोसा नहीं हो पा रहा है कि किसानों की नाराजगी दूर हो रही है। इसका हल निकालने के लिए पार्टी अब केंद्रीय मंत्री तोमर को सामने ला रही है।
किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ तोमर किसान सम्मान यात्रा लेकर मथुरा से मप्र की सीमा में प्रवेश करेंगे। पार्टी की तैयारी है कि इस दौरान यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत हो। यात्रा के मुरैना पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल होंगे।
यहां एक आमसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेशभर के लोग शमिल होंगे। ये सभी लोग लौटकर 5 अप्रैल से अपने-अपने सभी विानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मान यात्रा निकालेंगे, जो 15 अप्रैल को जिला मुख्यालय में समाप्त होगी। इस दौरान प्रगतिशील किसान और खेती किसानी से जुड़े शिल्पकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
सक्रियता बढ़ाएंगे तोमर
पार्टी सूत्रों के मुताबिक तोमर अप्रैल से प्रदेश में सक्रियता बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ तोमर 2008 और 2013 के विानसभा चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। इसलिए आने वाले चुनाव की तैयारी के लिए भी पार्टी तोमर को किसी न किसी भूमिका में प्रदेश में सक्रिय रखना चाहती है।
You must log in to post a comment.