FEATUREDमध्यप्रदेश

Live-चौथे राउंड में भी कांग्रेस आगे, बढ़त हुई कम

मुंगावली, अशोकनगर। मुंगावली में हुए उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह से मतगणना जारी है। रुझान के मुताबिक कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 1340 मतों से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा को 3483 जबकि कांग्रेस को 3442 मत मिले हैं। इस तरह से चौथे राउंड के बाद कांग्रेस बढ़त जरूर बनाए हुए हैं, लेकिन उसकी बढ़त में कमी हुई है। तीसरे राउंड में कांग्रेस को 4157 और भाजपा को 2950, दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3295 और भाजपा को 2998 और पहले और दूसरे राउंड में कुल मिलाकर भाजपा को 6911 और कांग्रेस को 6942 मत मिले ।

इसे भी पढ़ें-  ओंकारेश्वर में एकात्म धाम में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा के अनावरण

इससे पहले डाक मतपत्रों की गिनती में 23 डाक मतपत्र भेजे गए थे इनमें से 20 वापस नहीं आए । 3 मतपत्र लौट कर आए उसमें से दो निरस्त हो गए।एक मतपत्र भाजपा को मिला। दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3295 और भाजपा को 2998 मत मिले हैं।

शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। मतगणना हेतु 14 टेबल लगाई गई हैं तथा 19 रांउडों में मतगणना का कार्य संपन्न होगा। मतगणना का कार्य कराने के लिए सुपरवाइजर गणना सहायक और माइक्रो आर्ब्जबर नियुक्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-  All India IMD Alert: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में तेज बरसात की आशंका

यहां 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा की बाई साहब यादव और कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह के बीच है। उम्मीदवारों में 8 निर्दलीय भी हैं। चुनाव के दौरान यहां 1 लाख 91 हजार 9 मतदाताओं में से 1लाख 47 हजार 64 नें मताधिकार का उपयोग किया था। इसमें 80677 पुरूष है और 66487 महिलाएं हैं। मुंगावली में 77.05 फीसद मतदान हुआ था। कांग्रेस के महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। 1985 से 2013 के बीच में कोई भी एक पार्टी यहां पर लगातार चुनाव नहीं जीती है। इसमें 4 बार कांग्रेस और तीन बार बीजेपी ने कब्जा जमाया है।

इसे भी पढ़ें-  PM Modi's WhatsApp Channel Launched: पीएम मोदी के व्हाट्सएप चैनल से एक ही दिन में जुड़े 10 लाख प्रशंसक