FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Global Warming: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, सदी के अंत तक 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकती है धरती की गर्मी

Global Warming: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, सदी के अंत तक 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकती है धरती की गर्मी जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग इन दिनों वैश्विक चिंता का विषय हैं। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ, वह और भी ज्यादा खतरनाक है।

रिपोर्ट के अनुसार, सदी के अंत तक दुनिया पूर्व औद्योगिक स्तर से लगभग तीन डिग्री सेल्सियस ग्लोबल वार्मिंग की ओर बढ़ रही है। अगर अब देश गैसों के उत्सर्जन को कम करने वाली अपनी योजनाओं को 100 प्रतिशत भी लागू कर दें तो भी फर्क पड़ना मुश्किल है। बता दें, 2021-2022 में वैश्विक गैस उत्सर्जन में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को पर्यावरण कार्यक्रम की उत्सर्जन अंतर रिपोर्ट- 2023 जारी की। रिपोर्ट का शीर्षक ब्रोकन रिकॉर्ड है। रिपोर्ट में बताया गया कि अगर देशों को ग्लोबल वार्मिंग को एक प्रतिशत कम करना है तो उन्हें गैस उत्सर्जन में 28 प्रतिशत की कमी करनी होगी। वहीं, अगर 1.5 प्रतिशत कम करने के लिए देशों को उत्सर्जन में 42 प्रतिशत की कटौती आवश्यकता होगी।

इसे भी पढ़ें-  MP Election Vijayraghavgarh, Katni Murwara, Bahoriband, Badwara Results Live Updates : सातवें राउंड की मतगणना में संजय पाठक 7500 से लीड पर, बड़वारा के धीरेन्द्र सिंह नें 16000 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त सिंह को किया पीछे

गैस उत्सर्जन में प्रगति

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि देशों ने पेरिस समझौते पर गंभीरता से काम किया है। हस्ताक्षर करने के बाद से देशों ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में प्रगति की है। बता दें, 2016 में जारी रिपोर्ट में तापमान वृद्धि का अनुमान 3.4 डिग्री सेल्सियस लगाया गया था, जो ताजा रिपोर्ट में तीन प्रतिशत है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि देशों ने बेहतर काम किया है, बावजूद इसके ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करना बहुत कठिन है।

इसे भी पढ़ें-  MP Election 2023: MP के मन में कौंन, कि‍सकी खुलेगी पोल, कौन होगा एग्‍जि‍ट, थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान

ऐसे कम कर सकते हैं तापमान

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटनियो गुटेरेस ने कहा कि 1.5 डिग्री की सीमा के लक्ष्य को हासिल करना अब भी संभव है। लेकिन इसके लिए जीवाश्म ईंधन को खत्म करने की आवश्यकता है। 1.5 डिग्री की सीमा को हासिल करना एक न्यायसंगत परिवर्तन की मांग करता है।

यह है पेरिस समझौता

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर साल 2015 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक क्लाइमेट समझौता हुआ था। जिसकी मंशा थी कि दुनिया में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पर काबू पाने के लिए एकसाथ आगे बढ़ा जाए। समझौते के शुरूआती चरण में ही 70 से ज्यादा देशों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इसके बाद बीते साल दिसंबर में पेरिस में जुटे 195 देशों ने सदी के अंत तक वैश्विक तापमान को दो डिग्री सेल्सियस कम रखने का लक्ष्य तय करते हुए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इसे भी पढ़ें-  PM Modi On Election Result: चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी की आई पहली प्रतिक्रिया, जनता का जताया आभार