FEATUREDkatniLatest

Mousam Update: कटनी में बादल और हल्के कोहरे के बीच शुरू हुई सुबह, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहा

Mousam Update: कटनी में बादल और हल्के कोहरे के बीच शुरू हुई सुबह, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहा: मंदसौर में मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री तक नीचे आ गया है।

वहीं अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री तक नीचे आ गया है। इसके चलते ठंड का असर अब सुबह शाम के साथ दिन में भी दिखने लगा है। दिन में भी मौसम ठंडा लगने लगा है।

छह दिनों में दिन का तापमान 2.1 डिग्री नीचे आया है। वहीं, इधर ठंड का असर भी बढ़ रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह हल्का कोहरा नजर आया। इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि अब ठंड का असर और बढ़ेगा। इससे जनजीवन भी प्रभावित होगा।

इसे भी पढ़ें-  जिला अधिवक्ता संघ कटनी के निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 21 दि‍संबर को मतदान

उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाएं

उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। इस बार नवंबर के पहले पखवाड़े में ही अच्छी-खासी ठंड शुरू हो गई है। इससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। शनिवार को भी आसमान में हल्का कोहरा छाया था और रविवार को भी कोहरे का असर देखा गया। इस दौरान सुबह आठ बजे तक धूप खिली।

इसे भी पढ़ें-  शीतकालीन सत्र से पहले गाइडलाइन जारी: आलोचना से बचने की हिदायत, जयहिंद और वंदेमातरम् के नारे लगाने से परहेज करें सांसद

रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इस मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान 15 डिसे पर आया है। बीती रात ठंड का असर भी तेज रहा। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत अवश्य रही।

इसे भी पढ़ें-  2 दिसंबर को कृषि उपज मंडी में मतगणना हेतु नियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों का प्रशिक्षण