FEATUREDLatestSportsक्रिकेटखेलराष्ट्रीय

IND vs NZ Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 398 रन का लक्ष्य रखा, विराट-श्रेयस ने लगाए शतक

IND vs NZ Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 398 रन का लक्ष्य रखा, विराट-श्रेयस ने लगाए शतक । विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मेजबान भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से इस राउंड में आमने-सामने होगी। पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था और फाइनल में जगह बनाई थी। टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरेगी। उसकी नजर 2011 के बाद फाइनल में पहुंचने पर है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 397/4 का स्कोर बनाया है।

 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने 39 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

IND vs NZ Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा
382 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टिम साउदी ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए वापस आ गए हैं। उनके साथ लोकेश राहुल क्रीज पर हैं।

IND vs NZ Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा
381 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। श्रेयस अय्यर 70 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और आठ छक्के लगाए। उनकी शानदार पारी के चलते भारत का स्कोर 400 रन के करीब पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें-  सुबह 9 बजे या उसके बाद लगेंगी स्कूल, कटनी कलेक्टर ने जारी किया आदेश

IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर का शतक
श्रेयस अय्यर ने 67 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली है और टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक ले गए हैं। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 366/2 है।

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर दो विकेट पर 350 रन के पार
भारत का स्कोर दो विकेट पर 350 रन के पार पहुंच चुका है। श्रेयस अय्यर अपने शतक के करीब हैं।

IND vs NZ Semi Final Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा
327 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। विराट कोहली 113 गेंद में 117 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। उनकी शानदार पारी के चलते भारत के पास 400 रन बनाने का मौका है। अब श्रेयस अय्यर के साथ लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। ये दोनों अंत के ओवरों में तूफानी अंदाज में रन बनाना चाहेंगे।

IND vs NZ Live: विराट का शतक
विराट कोहली ने वनडे में अपना 50वां शतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। अब कोहली और श्रेयस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 400 रन के पार ले जाना चाहेंगे।

IND vs NZ: विराट कोहली शतक के करीब
विराट कोहली अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। अगर वह शतक पूरा करते हैं तो सचिन को पीछे छोड़ते हुए वनडे में सबसे ज्यादा 50 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर अर्धशतक पूरा करने के बाद तेजी से रन बना रहे हैं। कोहली के साथ बेहतरीन शतकीय साझेदारी कर उन्होंने भारत का स्कोर 40 ओवर में एक विकेट पर 287 रन पहुंचा दिया है।

इसे भी पढ़ें-  को ट्रेनिंग दीजिए, 1 साल का मानदेय हम देंगे- सीएम योगी

IND vs NZ: भारत का स्कोर 250 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। विराट और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। वहीं, श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। विराट कोहली अपने शतक के करीब हैं। अब भारत की नजरें 400 रन का लक्ष्य हासिल करने पर हैं।

IND vs NZ Live: विराट एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
विराट कोहली ने इस विश्व कप में 673 से ज्यादा रन बना लिए हैं और एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। वह अपने शतक के करीब भी पहुंच गए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते भारत का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच गया है।

IND vs NZ Live: विराट-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रहा है। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 226/1 है।

IND vs NZ Semi Final Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और श्रेयस के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और भारत बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें-  School News: 44 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की दी धमकी

IND vs NZ Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने 59 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 200 रन के पार जा चुका है।

IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल रिटायर होकर पवेलियन लौटे
शुभमन गिल 65 गेंद में 79 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि, वह आउट नहीं हुए हैं। मुंबई की गर्मी की वजह से उन्हें समस्या हुई और वापस जाना पड़ा है। अब विकेट गिरने पर वह फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर और विराट कोहली क्रीज पर हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/1 है।

IND vs NZ Semi Final Live: भारत का स्कोर 150 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल अब तेज गति से रन बना रहे हैं और अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। कोहली-गिल के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/1 है।