FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Election: MP और CG में शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, 17 नवंबर को मतदान

Election: MP और CG में शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, 17 नवंबर को मतदान। जनसभाओं, दावों, वादों और आरोप-प्रत्यारोप से मतदाताओं को रिझाने के लिए बस बुधवार का ही दिन बाकी है। आज शाम 6 बजे के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचार का शोरगुल थम जाएगा।

ऐसे में भाजपा और कांग्रेस समेत चुनाव में शामिल सभी दल अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकेंगे। कई दिग्गजों की जनसभाएं होंगी। बाकी दो दिन सभी दलों के नेता और प्रत्याशियों का पूरा जोर बूथ स्तर पर मतदाताओं को साधने में रहेगा।

 

इसे भी पढ़ें-  IND vs AUS T20 रायपुर में चौथा टी-20 जीतने के साथ भारत ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कब्जा जमाया

17 नवंबर को सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान

मतदान 17 नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में पांच करोड़ 60 लाख मतदाता मतदान करेंगे। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे।

दो नवंबर को नामांकन वापसी के बाद से सभी दलों के बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ सभाएं शुरू कर दी थीं। इसमें हर अंचल में मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई। बता दें कि पिछले पांच साल में मध्य प्रदेश में 25 लाख मतदाता बढ़े हैं।

इसे भी पढ़ें-  LIVE MP Exit Poll 2023 Update: आजतक एक्सिस माय इंडिया सर्वे में भाजपा पर सीटों की बरसात 162 BJP, 90 पर Congress