#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

सीधी में सीएम शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- बुजुर्गों की तीर्थदर्शन योजना बन्द कर दी थी कमलनाथ सरकार ने

सीधी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सीधी जिले के धौहनी विधानसभा सीट चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के योजनाओं को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। कमलनाथ सरकार ने योजनाओं को बंद करने का काम किया था। कांग्रेस की सरकार बनी तो घरों के चूल्हे नहीं जलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आई तो पांच साल में कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़ें-  IMD Alert: अचानक बदला मौसम, ठंड उत्तर पश्चिमी भारत में प्रभावी, गिरेगा पारा

जनता की तकलीफ दूर करना मेरा मिशन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चलाते हैं। इसकी सरकार ने जनता को सताने का काम किया है। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी योजनाओं को भी बंद कर दिया था। कांग्रेस ने अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा की व्यवस्था की थी।

भांजे भांजियों के लिए हमने इंजीनियरिंग डॉक्टर की पढ़ाई को हिंदी माध्यम से किया। अब हर गरीब और हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले बच्चे अपने सपने को पूरा कर सकेंगे। बेरोजगारों को सजाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परिवार को एक रोजगार देंगे।

इसे भी पढ़ें-  December Born Personality: दिसंबर में जन्‍म हुआ है तो बुरे वक्‍त में अपनों का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं

ऐसी बहनें जिनका नाम लाडली बहना योजना से छूट गया है उन्हें चुनाव के बाद लाडली बहना में शामिल किया जाएगा। बहनों को लखपति बनाना मेरा सपना है। कांग्रेस कहती है कि देखना मां कहीं चुपके से बहनों के खाते में पैसा डाल देगा। हम डंके की चोट पर बहनों के खाते में पैसे देते हैं।

इसे भी पढ़ें-  सेवा ऐसी भी: पत्नी आइसीयू में भर्ती, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अस्पताल का किया टायलेट साफ

बहनों की जिंदगी में तकलीफ नहीं आने देंगे। आमसभा में सांगा और सौतेला भाई होने का भी बात करते हुए जनता से सवाल किया। बता दें की मुख्यमंत्री कुंवर सिंह टेकाम के पक्ष में चुनावी सभा करने आए हुए थे।