FEATURED

Fire NOC: 150 से ज्यादा निजी अस्पतालों को थमाए थे नोटिस, फिर भी जमा नहीं की फायर एनओसी

Fire NOC: 150 से ज्यादा निजी अस्पतालों को थमाए थे नोटिस, फिर भी जमा नहीं की फायर एनओसी स्वास्थ्य विभाग ने 150 से अधिक निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर फायर एनओसी जमा करने का कहा था, लेकिन कई अस्पतालों ने जमा ही नहीं की। अस्पताल संचालक स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी को हवा में उड़ा रहे हैं। उधर, विभागीय अमला अस्पतालों में निरीक्षण की भी योजना बना रहा है।

निजी अस्पतालों में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के उद्देश्य से फायर एनओसी की मांग की जा रही है। इसके बाद भी अस्पताल संचालक इसे लेकर गंभीर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर नोटिस देकर खानापूर्ति की कोशिश में लगा है। कई अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी है कि उन्होंने फायर एनओसी के लिए आवेदन किया है।

फायर एनओसी के आवेदन जांचेगा विभाग

बताया जा रहा है कि विभाग अब अस्पतालों के औचक निरीक्षण कर फायर एनओसी के आवेदन जांचने की भी योजना बना रहा है। कुछ समय पूर्व ही कलेक्टर इलैया राजा टी. ने स्वास्थ्य विभाग से फायर एनओसी के बगैर संचालित हो रहे अस्पतालों की जानकारी मांगी थी। साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए थे।

इसे भी पढ़ें-  Katni Result विजयराघवगढ़ में संजय पाठक ने लगातार पांचवीं जीत के साथ रचा इतिहास

रद हो सकते हैं अस्पतालों के लाइसेंस

 

कलेक्टर के तल्ख तेवर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने करीब 150 अस्पतालों को नोटिस जारी किए थे। इसमें समयसीमा तय करते हुए फायर एनओसी जमा करने को कहा था। इसके बाद भी अधिकतर अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग के नोटिस को हवा में उड़ा दिया। कुछ ही अस्पतालों ने मामले में गंभीरता दिखाई और फायर एनओसी जमा करवाई है। उधर, जानकारों की मानें तो फायर एनओसी जमा नहीं करवाने वाले अस्पतालों का लाइसेंस भी रद किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-  पोल ऑफ पोल्स: MP और राजस्थान में BJP, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार का अनुमान