Today’s Birthday Prediction: आज जिनका जन्मदिन है, 31 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है; जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
Today’s Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चतुर और कुशाग्र होते हैं।
ये लोग हमेशा हर कार्य को जल्दी से करने की कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक किसी भी प्रकार की पुरानी सोच को साथ लेकर चलते हैं रूढ़िवादी मान्यता को नहीं मानते। ये लोग हर काम को नए तरीके से करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों का दिमाग हमेशा नई- नई चीजों की इन्वेंशन में लगा रहता है। आज लौह पुरूष के जन्मदिन वाले लोग प्रमोटिव रहते है।
यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो इन लोगों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की सोच पर कोई अंकुश नहीं होता। ये लोग हमेशा जन सामान्य से अलग सोच रखते हैं।
मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं को भी मानते हैं। उन्हें साथ लेकर चलने के लिए कोशिश करते रहते हैं, इन्हें हर कदम पर समाज और परिवार की फिक्र रहती है। मूलांक 4 वाले जातक हर काम को मन लगाकर शुरू करते हैं परंतु इनका मन एक जगह पर टिका नहीं रह पाता, जिसके कारण कभी एक तो कभी दूसरा काम करते हैं। और सभी की भलाई , सेवा और समाज , धार्मिक अनुष्ठाान में लगे रहते है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष काफी समय से रुके हुए किसी काम में दोबारा गति नजर आएगी। अक्टूबर के महीने का यह शेष दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। नवंबर के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे।
- वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। जनवरी में अकस्मात काफी समय से रुके हुए किसी काम के आगे बढ़ने की उम्मीद मिलेगी।
- फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा।
- मार्च के महीने में कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
- अप्रैल के महीने में अपनी भावनाओं के मध्य एक असमंजसता महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बनते हैं।
- मई के महीने का समय कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए अच्छा रहेगा परंतु कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।
- जून के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पुलिस संबंधी मामलों से दूरी बनाकर रखें।
- जुलाई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। हालांकि उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।
- अगस्त के महीने में अपने भेद किसी को न बताएं।
- अपनी वाणी पर संयम रखें।
- सितंबर के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। केले का दान मंदिर में करें। चने की दाल मंदिर में दान करें। सरस्वती मां की आराधना करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। । सदाचार को अपनाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।