MP Vidhansabha Chunav भाजपा में 2 सीट बाकी तो कांग्रेस में एक, जानिए इन सीटों को जहां फंसा पेंच
MP Vidhansabha Chunav भारतीय जनता पार्टी ने 5 बार में 228 प्रत्याशी घोषित किए तो वहीं कांग्रेस ने 2 बार मे 229 उम्मीदवार घोषित किये बीजेपी में विदिशा और गुना सीट अभी बाकी है।
वैसे उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने में भाजपा आगे रही।भाजपाने पांच सूचियां जारी कर अब तक 228 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो सीटें विदिशा और गुना अब भी बाकी हैं जो अभी भाजपा की वेटिंग लिस्ट में हैं। पहली और दूसरी सूची में पार्टी ने 39-39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था, तो वहीं तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम शामिल किया गया। इसके बाद भाजपा ने चौथी सूची में 57 नाम घोषित किए। 21 अक्टूबर को भाजपा ने पांचवी सूची जारी की जिसमें 92 नामों की घोषणा की। इस तरह भाजपा ने कुल 230 में से 228 सीटों के लिए प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।
कांग्रेस ने 2 बार में घोषित किए 229 प्रत्याशी
भाजपा की सूची जारी होने के कई दिनों बाद कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की लेकिन भाजपा से पहले ही कांग्रेस ने 2 बार में अपने 229 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने पहली सूची में 144 नामों की घोषणा की वहीं दूसरी सूची में कांग्रेस ने 88 उम्मीदवार मैदान में उतारे। दूसरी सूची में कांग्रेस ने 3 सीटों नरसिंहपुर की गोटेगांव, शिवपुरी की पिछोर और दतिया सीट पर अपने उम्मीदवार भी बदले। जबकि बैतूल की आमला सीट पर अब भी पेंच फंसा हुआ है। जिस पर कयास लगाए जा रहें हैं कि पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार होने पर उन्हें टिकट दिया जा सकता है।
तीसरे मोर्चे पर एक नजर
तीसरे मोर्चे के रूप में प्रमुख रूप से बसपा, सपा, आम आदमी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव लड़ रही है। इनमें से बसपा और गोंगपा एक साथ चुनावी मैदान में हैं जबकि समाजवादी पार्टी उत्तरप्रदेश से सटे इलाकों और प्रभाव वाली सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही है। सपा या बसपा में ज्यादातर वो उम्मीदवार हैं जो भाजपा या कांग्रेस नाराज होकर अलग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।