मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह का फर्जी इस्तीफा वायरल; नाराज कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पहली सूची जारी:  दिग्विजय सिंह का फर्जी इस्तीफा वायरल; नाराज कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे भेजना शुरू हो गए। मध्यप्रदेश में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं और उनके समर्थकों के इस्तीफे देने का सिलसिला सा शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आज अपनी पहली सूची जारी कर 144 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम सामने कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस में नाराज नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस नेताओं में नाराजगी की सुर दिखाई दे रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस्तीफे से जुड़ा एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद ही दिग्विजय ने कहा कि यह भाजपा का फैलाया झूठ है। मैं मामले की पुलिस से शिकायत करवा रहा हूं।

 

इसे भी पढ़ें-  कटनी के बड़वारा में करंट लगने से ग्रामीण की मौत

इधर, मध्यप्रदेश में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं और उनके समर्थकों के इस्तीफे देने का सिलसिला सा शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आज अपनी पहली सूची जारी कर 144 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम सामने कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस में नाराज नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं। टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा, ग्वालियर की ग्रामीण, सतना की नागोद के साथ ही बिजावर, दतिया, डबरा और पवई जेसी कई सीटों पर प्रत्याशी का विरोध नजर आया है।

इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव एवं जिला मुख्य संगठन कांग्रेस सेवा दल छतरपुर योगेश यादव ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यादव ने अपने इस्तीफा में लिखा कि टीकमगढ़ जिले में 70 प्रतिशत से ज्यादा पिछड़े वर्ग के मतदाता है, लेकिन जिले की सभी सीटों पर सामान्य व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है। ये अन्याय है। इसलिए में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। दूसरी तरफ योगेश यादव ने निजी और पारिवारिक कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया है।

इसे भी पढ़ें-  Big Breaking कटनी एसपी आफिस में आरक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के लिए साहब सिंह गुर्जर के नाम का एलान किया। इससे नाराज होकर कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कल्याण सिंह व उनके भाई केदार सिंह ने पार्टी ने इस्तीफा दे दिया है।

नागोद में कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह सिप्पू ने भी इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही उचेहरा किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह ने नाराजगी के चलते अपने पद से दिया इस्तीफा। ये सभी यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी न बनाए जाने से दुखी हैं। कांग्रेस ने यहां रश्मि पटेल को मैदान में उतार दिया है।

बिजावर में सेवा दल के राजेश शर्मा ने भी नाराज होकर पार्टी छोड़ दी। वे रेत कंपनी चलाने वाले चरण सिंह यादव को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं। इसके साथ ही दतिया में अवधेश नायक के खिलाफ भी नारेबाजी देखने को मिली। वहीं डबरा के उम्मीदवार के खिलाफ पहले से ही कार्यकर्ता अपना आक्रोश दिखा चुके हैं। आगामी दिनों में उनका विरोध खुलकर सामने आ सकता है। पवई में कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें-  IMD Alert आज नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना

नरियावली विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित पर नाराजगी सामने आई है। टिकट न मिलने पर शारदा खटीक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की घोषित पॉलिसी है कि तीन बार हारे हुए व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएगा। बावजूद इसके यहां से सुरेंद्र चौधरी को टिकट दिया गया है। जिसके विरोध स्वरूप मैंने इस्तीफा दे दिया है।