Latestअंतराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 120 की मौत:1000 से ज्यादा घायल

तालिबान सरकार आफत में आ गई है। शनिवार दोपहर में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 120 हो गया है। 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 3 घंटे के अंदर यहां 6 आफ्टर शॉक भी आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हेरात शहर से करीब 40 किमी की दूरी पर था।

भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसके केंद्र (एपिसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है। सैकड़ों किलोमीटर तक फैली इस लहर से कंपन होता है। धरती में दरारें तक पड़ जाती हैं। भूकंप का केंद्र कम गहराई पर हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है, जिससे बड़ी तबाही होती है।

तालिबान सरकार की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है। अफगानिस्तान के समय के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 11 बजे (भारतीय समय से 12 बजे) आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, अफगानिस्तान में आए आफ्टर शॉक्स की तीव्रता 4.6 से 6.3 के बीच रही।

इसे भी पढ़ें-  MP Politics News Live Update: मध्यप्रदेश के ये दो सांसदों ने दिया स्तीफा, इस दिन मिल सकता है एमपी को नया मुख्यमंत्री

इससे पहले अफगानिस्तान में 14 सितंबर को भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। मार्च में अफगानिस्तान में आए भूकंप में करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 300 लोग घायल हुए थे। अफगानिस्तान में आखिरी बड़ा भूकंपी जून 2022 में आया था। इसकी तीव्रता 6.1 रही थी। पक्तिका प्रान्त में आए भूकंप में करीब हजार लोगों की मौत हुई थी। वहीं 1500 लोग घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें-  Parliament: राज्यसभा ने डाकघर विधेयक 2023 को मंजूरी दी, राज्यसभा में मेरा निलंबन समाप्त हुआ और न्याय हुआ: राघव