Latestराष्ट्रीय

Asian Games Live: देश को आज छह पदक मिले; बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

Asian Games Live: देश को आज छह पदक मिले; बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने स्वर्ण जीता। एशियाई खेलों का आज 14वां दिन है। पिछले 13 दिन में भारत ने कुल 95 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच और 13वें दिन नौ पदक मिले थे। आज भारत के पदकों की संख्या 100 के पार जाना तय है।

भारत के पास कितने पदक

स्वर्णः 26
रजतः 35
कांस्यः 40
कुलः 101

Asian Games Live: कबड्डी में विवाद

कबड्डी में भारत और ईरान की पुरुष टीमों के बीच कांचे का मुकाबला चल रहा है। फिलहाल दोनों टीमों का स्कोर 28-28 है। लॉबी से जुड़े नियम को लेकर विवाद हुआ है और मैच को निलंबित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें-  Lucky Moles on Male Female Body भाग्‍यशाली लोगों के शरीर की इन जगहों पर होते हैं तिल, अचानक बनते हैं अमीर

Asian Games Live: सात्विक-चिराग ने जीता स्वर्ण

बैडमिंटन के पुरुष युगल में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता है। इस जोड़ी ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अब एशियाई खेलों में भी इन दोनों ने इतिहास रच दिया है।

Asian Games Live: कबड्डी में स्वर्ण की आस

कबड्डी में भारत की पुरुष टीम का सामना ईरान के साथ है। हॉफ टाइम तक भारतीय टीम 17-13 से आगे है। यह मैच जीतने वाली टीम स्वर्ण पदक अपने नाम करेगी। वहीं, हारने वाली टीम को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ेगा।

Asian Games Live: कुश्ती में एक और पदक पक्का

कुश्ती में भारत के लिए एक और पदक पक्का हो चुका है। दीपक पुनिया ने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के जवराइल शापिएव को 4-3 के करीबी अंतर से हरा दिया। फाइनल में दीपक का सामना 2016 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, तीन बार के विश्व चैंपियन और मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन ईरान के हसन यजदानी से होगा।

Asian Games Live: महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण

महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पारी का नारा सच कर दिखाया है।