FEATUREDLatestSportsखेलराष्ट्रीय

Asian Games भारत माता की जय..72 साल के इतिहास में पहली बार 100 पदक जीते

Asian Games भारत माता की जय..चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड काम कर दिया है और 72 साल के इतिहास में पहली बार 100 पदक जीते है।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार सुबह एशियन गेम्‍स 2023 में फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से मात देकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत का यह 25वां गोल्‍ड मेडल रहा और इसी के साथ एशियन गेम्‍स 2023 में भारत ने 100वां मेडल भी अपने नाम कर लिया।

इसे भी पढ़ें-  Anju Return: पाकिस्तान से 5 महीने बाद भारत लौटी अंजू, PAK नागरिक से की है शादी

भारत की बेटियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

 

भारत की बेटियों ने भी इस दौरान कई पदक जीते। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी महिला कंपाउंड में कोरिया को 149-145 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने इंडोनेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में ओजस प्रवीण देवताले ने अभिषेक वर्मा (149-147) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता। गौरतलब है कि एशियन गेम्‍स 2023 मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना चुका है। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।

इसे भी पढ़ें-  Katni भीड़भाड़ वाले बाजार में बैल (नंदी) छत से गिरा