FEATUREDLatestPoliticsSportsखेलमध्यप्रदेश

Asian Games Live Day14 भारत की बेटियों ने जीता तीरंदाजी में स्वर्ण पदक, आज कबड्डी में सोना पक्का, होंगे 100 पार

Asian Games Live14 Day चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 के 14वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। भारत की बेटियों ने भी इस दौरान कई पदक जीते।

भारत ने बनाया रिकॉर्ड

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार रिकॉर्ड कायम कर दिया है। भारत का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 मेडल था, जो उसने 2018 एशियन गेम्‍स में जीते थे। भारत ने 13वें दिन के अंत तक कुल मेडल 94 है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज 100 मेडल का आंकड़ा पार हो जाएगा।

ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी महिला कंपाउंड में कोरिया को 149-145 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने इंडोनेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता। गौरतलब है कि एशियन गेम्‍स 2023 मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना चुका है। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।

इसे भी पढ़ें-  MP Election Results Live: मध्य प्रदेश में 163 सीटों पर भाजपा आगे, 4 सीटों पर भाजपा की जीत, शिवराज, सिंधिया और वीडी शर्मा ने मनाया जश्न

कबड्डी टी का मुकाबला आज

आज होने वाली प्रमुख मुकाबलों की बात की जाए तो भारतीय पुरुष कबड्डी टीम और महिला टीम आज फाइनल मुकाबले में नजर आएगी। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की अफगानिस्तान की टीम से आज निर्णायक टक्कर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-  MP Election Result Live 2023: आने लगे रूझान, मध्‍यप्रदेश में BJP 14, Congress 18