Mp Election जन आक्रोश यात्रा के बाद कांग्रेस के टिकट घोषित होंगे: रणदीप सुरजेवाला
Mp Election जन आक्रोश यात्रा के बाद कांग्रेस के टिकट घोषित होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जाति आधारित गणना के मुद्दे के सहारे वापसी के प्रयास में जुटी है। मध्य प्रदेश के प्रभारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर जाति आधारित गणना का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा के बाद कांग्रेस के टिकट घोषित होंगे।
जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व
इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा में सुरजेवाला ने कहा- जाति आधारित गणना समतामूलक समाज के सृजन का स्तंभ है, मगर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार इसका विरोध कर रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनसे पहले भी कई ओबीसी वर्ग के चेहरों को भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व की बात नहीं कर रहे। हम सभी को जनसंख्या के आधार पर उचित प्रतिनिधित्व की बात कर रहे हैं।