Election Big Update: किसी भी वक्त लग सकती है आचार संहिता
Election Big Update: मध्यप्रदेश में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 64 हजार 523 मतदान केंद्र हैं। जिसमें से 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला मतदाता हैं। साथ ही 1 हजार 373 थर्ड जेंडर मतदाता है।
इस कांफ्रेंस के बाद कयास लग रही है कि प्रदेश में निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता किसी भी वक्त लग सकती है। अनुमान है कि यह 6 या 7 अक्टूबर को लगाई जा सकती है।
श्री राजन ने बताया कि 80 से अधिक उम्र के 6 लाख 53 हजार 640 मतदाता हैं। वहीं इस बार फर्स्ट टाइम वोटर्स भी 22 लाख 36 हजार 564 मतदाता हैं। अगर दिव्यांग मतदाता की बात करें तो यह 5 लाख 05 हजार 146 है। साथ ही प्रवासी भारतीय मतदाताओं की संख्या 99 है और 75 हज़ार 304 सर्विस वोटर, जिसमें 73020 पुरुष और 2284 महिला हैं।
अनुपम राजन ने कहा की मतदाता सूची में प्रत्याशी के नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक नाम जोड़े जाएंगे। चुनाव को लेकर हमारी तैयारी चल रही है और हम चुनाव के लिए पुरी तरह से तैयार है।