Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

12 वी टॉप करने वाले 3-3 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी, सरवानिया महाराज में सीएम शिवराज की घोषणा

12 वी टॉप करने वाले 3-3 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी, सरवानिया महाराज में सीएम शिवराज की घोषणा अगले वर्ष से 12वीं में 75 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप दिया जाएगा। हम अगले वर्ष से 75 प्रतिशत से थोड़े कम अंक लाने वाले को भी लैपटाप मिले इस पर भी विचार कर रहे हैं।

। अगले वर्ष से 12 वीं टाप में पास करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण किया जाएगा। इससे बच्चों में स्वस्थ स्पर्धा का निर्माण होगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरवानिया महाराज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पांचवी से छहटी क्लास में जाने पर 4500 रुपये साइकिल के लिए दिए जा रहे हैं।

वहीं आठवीं से नवी क्लास में जाने पर 4500 रुपये दिए जा रहे हैं। अगले वर्ष से 12वीं में 75 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप दिया जाएगा। हम अगले वर्ष से 75 प्रतिशत से थोड़े कम अंक लाने वाले को भी लैपटाप मिले इस पर भी विचार कर रहे हैं। मुख्य मंत्री चौहान ने इस दौरान मंत्री सकलेचा के कार्यों की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें-  Ganga: 'गंगा नदी के आस-पास न हो कोई अवैध निर्माण कार्य- सुप्रीम कोर्ट

इस दौरान इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिह चौहान, पवन पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजू रहे।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मप्र द्रुत गति से विकास कर रहा है। ग्राम, किसान, कृषि के लिए सरकार समर्पित हैं। सरकार पूरी तरह से नागरिकों के लिए ही जीवन जी रही है। मप्र अब विकासशील राज्य बन गया है। आने वाले समय में स्वर्णिम मध्य प्रदेश होगा।

 

प्रदेश के पहले बायो टेक्नोलाजी पार्क की आधारशिला सरवानिया महाराज में रखी
मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने शनिवार को जिले के जावद क्षेत्र के सरवानिया महाराज में 50 करोड की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले बायोटेक्नोलाजी पार्क की आधारशिला रखी है। 53.37 करोड के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया।

आठ करोड की लागत से नवनिर्मित शासकीय पालीटेक्नीक महाविद्यालय जावद के भवन का लोकार्पण किया। 1.47 करोड के शासकीय कन्या मावि रतनगढ़, 1.47 करोड के शासकीय हाई स्कूल सरोदा एवं 43 लाख की लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र भवन गरवाडा का भूमिपूजन किया।

इसे भी पढ़ें-  MP Election Result 2023 Live: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू, 140 सीटों पर रुझान आए सामने, Congress 62 पर BJP 90 पर आगे

मुख्यमंत्री ने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी विभागों ने इसमें स्टाल लगाए थे। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर, मंत्री सकलेचा, सांसद गुप्ता, विधायक परिहार, विधायक मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान, कमिश्नर डा. संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिह, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अमित कुमार तैलानी सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी, आमजन, पत्रकार मौजूद थे।

जावद मंडी को हाईटेक मंडी बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि जावद कृषि उपज मंडी को हाईटेक मंडी बनाया जाएगा। वही शहर की मंडी के लिए भी कोई विशेष प्लान तैयार किया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार से चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सोयाबीन फसल का सर्वे कराया जाएगा। राहत राशि बांटी जाएगी। अब बहनों को हेड पंप से पानी भरने की जरूरत नहीं होगी। अब नल के माध्यम से जावद के हर घर तक नल पहुंचेगा। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के अंतर्गत भी राशि का वितरण 10 तारीख से पहले किया जाएगा। इस राशि के माध्यम से बहनों को पैसा नहीं मान और सम्मान दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-  Election Results 2023 Live: रुझानों में एमपी-राजस्थान में भाजपा को बहुमत, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस आगे

पार्क से बायोटेक्नोलाजी में नवीन अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा

बायोटेक्नोलाजी पार्क की स्थापना से बायोटेक्नोलाजी में नवीन अनुसंधान और विकास संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पार्क के माध्यम से आठ उच्च स्तरीय प्रयोगशालाओं की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जैव तकनीकों के व्यवसायीकरण के लिए बायोटेक पार्क स्थान उपलब्ध कराएगा। पार्क के माध्यम से बायोटेक क्षेत्र में व्यवसाय शुरू की जा सकेंगे। पार्क से सूक्ष्म और मध्यम तरह के बायोटेक उद्यमियों को बड़ावा मिलेगा। उद्यमी बायोटेक उत्पाद की कंपनी भी शुरू कर सकते है। लोगो को रोजगार भी मिलेगा। गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए मेडिकल फीस का खर्च भी मुख्यमंत्री द्वारा वहन किया जाएगा।