patwari strike 32 दिनों से जारी पटवारी संघ की हड़ताल समाप्त, कलेक्टर को पत्र देकर किया सूचित
patwari strike शासन के लिए राहत की खबर है। पटवारी संघ की हड़ताल समाप्त हो गई है। प्रान्त के आव्हान पर प्रदेश भर के पटवारियों ने हड़ताल समाप्त की । आज कटनी जिले के हड़ताली पटवारियों ने कलेक्टर अवि प्रसाद को हड़ताल समाप्त होने का पत्र दिया। जानकारी में पटवारी संघ के प्रान्त अध्यक्ष ने बताया की सरकार द्वारा कुछ सहमति दी गयी जिसके बाद पटवारी संघ ने हड़ताल समाप्त की।
पटवारियों ने सरकार के आश्वासन मिलने के बाद अपनी हड़ताल खत्म की है। वहीं, आज से ही ये पटवारी काम पर लौटेंगे। बता दें कि 32 दिनों से पटवारियों की हड़ताल लगातार जारी थी। प्रदेश के करीब 19 हजार पटवारी 1 महीने से अधिक समय से हड़ताल पर डटे हुए थे। अपनी मांगों के समर्थन में पहले इन्होंने सामूहिक अवकाश लिया था। लेकिन, इसके बाद सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे। इस पर 2 दिन पहले शासन ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पटवारियों के सामूहिक हड़ताल को लेकर एक्शन लेने की निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज मध्य प्रदेश के पटवारी ने हड़ताल खत्म कर दी है।
सरकार ने मानी कई मांगे
बताया जा रहा है कि आज सुबह प्रदेश के पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद संभावना जताई जा रही थी कि पटवारी संघ अपनी सामूहिक हड़ताल खत्म कर देगा और इसके बाद पटवारी संघ के अध्यक्ष ने हड़ताल खत्म करने का घोषणा कर दी है। पटवारी संघ ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी रणनीति के तहत फिलहाल जनता के कामों को देखते हुए हमने हड़ताल खत्म कर दी है।