Katni ईद-मिलादुन्नबी: पैगम्बर साहब के जन्मदिवस पर निकला जुलूस अंजुमन स्कूल में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक प्रोग्राम
Katni पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस हर साल की तरह इस साल भी मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा ईद – मिलादुन्नबी के रूप में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में कल शाम से ही रौनक नजर आ रही थी और आज लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दे रहे थे। पर्व को लेकर परंपरानुसार शहर में जुलूस निकाला गया। इस बार शांति समिति में हुए निर्णय का पालन करते हुए मुस्लिम समाज द्वारा दोपहर की बजाए सुबह 9 जुलूस निकाला जाएगा
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद मिलादुन्नी
निकाले जाने का निर्णय लिया गया था। जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्लाहो अलैह वसल्लम का जुलूस अंजुमन इस्लामिया स्कूल, खिरहनी फाटक, बरगव नेहरू वार्ड, झर्रा टिकुरिया, अल्फर्टगंज अहमदनगर से होते हुए दिलावर चौक मैदान में इकट्ठा हु आ, वहां से जुलूस रजा चौक, शरीफ भाई की गली से होता हुआ आजाद चौक , मिशन चौक, नगर निगम के सामने से होता हुआ गांधी द वार, जवाहर चौक, सुभाष चौक, मोहन टाकीज, स्टेट बैं क के सामने से होता हुआ अंजुमन इस्लामिया स्कूल प हुंचकर समाप्त हुआ। यहां अंजुमन इस्लामिया स्कूल में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
शांति पूर्ण त्योहार होने पर प्रशासन का किया आभार
दो दिवसीय ईद मिलादुन्नबी त्योहार पर आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के जिला अध्यक्ष अज्जू भाईजान द्वारा पुलिस व प्रशाशन का आभार व्यक्त कर सम्मान किया कोतवाली थाना प्रभारी का आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी व मोहर्रम इंतजामिया कमेटी ने किया।
You must be logged in to post a comment.