राष्ट्रीय

Roorkee: स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका,15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

Roorkee: स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका,15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे रुड़की के पास एक फैक्ट्री में तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रुड़की के पास नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

इसे भी पढ़ें-  Train Cancelled: नैनी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी यह ट्रेन, प्रयागराज रूट की गाड़ियां रदद, कई के बदले मार्ग

मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है। रात करीब 12:30 बजे फैक्टरी में तेज धमाका होने से अफरातफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को छुपाने की कोशिश की

बताया जा रहा है कि फैक्टरी प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर कुछ घायलों को मुजफ्फरनगर और कुछ को रुड़की प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-  Shadi Muhurat In December: दिसंबर में शादी के सिर्फ 9 शुभ मुहूर्त, फिर करना होगा साल 2024 का इंतजार

मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने फैक्टरी में धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस को मुजफ्फरनगर से सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें-  MP Election: कांटे - फांटे की टक्कर नहीं, मध्यप्रदेश में पांचवी बार बन रही BJP सरकार- CM शिवराज का दावा