Latestमध्यप्रदेश

Jan Ashirwad Yatra: CM शिवराज सिंह चौहान ने रथ को रुकवाकर कार्यकर्ताओं को लगाई फटकार, जानिए क्यों नाराज हुए मामा

Jan Ashirwad Yatra इंदौर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ मालवा मिल चौराहे से हुआ। यात्रा जैसे ही आगे बढ़ी तो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और वह रथ के चारों तरफ घेरकर खड़े हो गए। इस दौरान भीड़ के बीच में लाड़ली बहनें फंस गई, यह देखकर शिवराज सिंह चौहान ने रथ को रुकवाकर कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरी बहनों को मंच पर बैठने दें, वहां पर भीड़ नहीं बढ़ाएं। बहनों को भीड़ में धक्कामुक्की न करें। इसके बाद लाडली बहनों को गाड़ी के पास बुलाया, लाडली बहना सेना ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। रथ पर मुख्यमंत्री के साथ कैलाश विजयवर्गीय, विधायक महेंद्र हाड़िया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निशांत खरे आदि मौजूद थे। अनेक मंचों से मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्पवर्षा होती रही। मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं पर पुष्प उछालकर उनका अभिन्नंदन किया।

3 घंटे देरी से शुरू हुई यात्रा

जन आशीर्वाद यात्रा को सुबह 9 बजे शुरू होना था, लेकिन यह करीब तीन घंटे देरी से शुरू हुई। राऊ विधानसभा क्षेत्र में आने वाले प्रतिभा ढाबे पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का इंतजार कर रहे थे। प्रत्येक विधानसभा के लिए एक घंटा निर्धारित किया गया था, लेकिन यात्रा की गति इतनी धीमी थी शाम 4 बजे यात्रा राजवाड़ा पहुंच सकी, जबकि इसे दोपहर 1 बजे पहुंचना था। भोलाराम उस्ताद मार्ग पर यात्रा के दौरान एक मंच से विद्यार्थी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की उम्मीद में पर्चियां लेकर खड़े थे। रथ पहुंचने से पहले ही पुलिस ने विद्यार्थियों को हटा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ विद्यार्थियों की धक्का-मुक्की भी हुई।

इसे भी पढ़ें-  DevDiwali Deepdan: घाटों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एकसाथ दीप जलाए, रोशनी से बाबाघाट जगमगा गया

पुलिस पीछे-पीछे घूम रही थी इसलिए खुद ही पहुंच गए थाने

जन आशीर्वाद के विधानसभा एक में पहुंचने से पहले ही हंगामा हो गया था। सूचना मिली थी कि कुछ भाजपाइयों ने यात्रा के दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का विरोध करने की तैयारी कर ली है। भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और विरोध करने वालों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को अपने पीछे-पीछे आता देख ये भाजपाई खुद एरोड्रम पुलिस थाने पहुंच गए। विरोध करने वालों में एक पूर्व पार्षद के साथ मोर्चा और मंडल पदाधिकारी शामिल थे। एरोड्रम पुलिस थाने पर इन लोगों ने गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यात्रा मार्ग पर जनता ने मुख्यमंत्री को इस तरह दिया ‘आशीर्वाद’

विधानसभा क्षेत्र-राऊ: बुलडोजर से स्वागत

इस विधानसभा में भंवरकुआं रोड पर बुलडोजर में सवार कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की। राजीव गांधी चौराहे पर वे रथ से उतरे और कार में बैठकर सीधे चाणक्यपुरी चौराहा पहुंचे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उम्मीदवार मधु वर्मा चाणक्यपुरी से सीएम के साथ रथ पर सवार हुए। दशहरा मैदान के पहले यात्रा मार्ग पर मंच से कई पंडित और बटुक स्वस्ति वाचन किया। वहां एक मंच पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडेय ने जनसंघ के जमाने के पुराने नेताओं की तस्वीरों के साथ मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें-  Uttarkashi (Uttarakhand) Tunnel Collapse: सच हुई बाबा बौखनाग की भविष्यवाणी, बौख के पश्वा, माली, संजय डिमरी ने दिया था वचन

विधानसभा क्षेत्र- 4 : जयश्री राम के नारों से गूंजी इंदौर की अयोध्या

इस विधानसभा में यात्रा ने जैसे ही प्रवेश किया, चारों ओर से जय श्रीराम के नारों की गूंज सुनाई दी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यात्रा का स्वागत किया। यहां से महू नाका चौराहे तक 27 मंच कार्यकर्ताओं और 40 मंच व्यापारी सहित समाज के लगे। रथ पर मुख्यमंत्री के साथ महापौर पूरे समय मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा महू नाका पहुंची। यहां मुख्यमंत्री और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने लक्ष्मणसिंह गौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रथ में सीएम के साथ विधायक मालिनी गौड़ सवार हुईं।

विधानसभा एक व तीन: मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मांगा आशीर्वाद

जन आशीर्वाद यात्रा करीब तीन घंटे विधानसभा एक और तीन में रही। अंतिम चौराहे पर मुस्लिम महिलाओं ने स्वागत किया। यहां से यात्रा गणेशगंज होते हुए टोरी कार्नर पहुंची। अंतिम चौराहे पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता मुख्यमंत्री के रथ पर सवार हुए। टोरी कार्नर से गोराकुंड चौराहे पर यात्रा पहुंची और मुख्यमंत्री ने यहां पर चाय का आनंद लिया। खजूरी बाजार में इंदौर जिला वक्फ कमेटी और इंदौर जिला हज कमेटी ने सदस्यों ने भी अलग-अलग मंचों से जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। राजवाड़ा पर मुख्यमंत्री और अन्य नेता रथ से उतरे और मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री रथ से उतरकर कार में बैठे ओर सीधे मालवा मिल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें-  School Timing Changed: शीतलहर के चलते बदला गया स्‍कूलों का समय, अब सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगे कक्षा एक से पांच तक के स्कूल

विधानसभा दो: सीएम बोले सरकार को परिवार की तरह चल रहा हूं

जन आशीर्वाद यात्रा शाम 7 बजे दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई। पाटनीपुरा में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भगवा टुपट्टा पहनाया। रथ पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद रहे। सुभाष नगर चौराहे पर महिलाएं जेसीबी पर खड़े होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कुलकर्णी नगर में रथ से मुख्यमंत्री ने बोले कि मैं आपका मुख्यमंत्री हूं क्या। मौजूद महिलाओं ने कहा कि आप हमारे भैय्या हो और बच्चों के मामा हो। सीएम ने कहा लाड़ली बहना योजना से आपको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ सम्मान दिलवाना है। पहले जहां सास बहू से अच्छा बर्ताव नहीं करती थी। वहीं अब वो बहुओं को बेटी की तरह रख रही है। मैं सरकार को अपने परिवार की तरह चला रहा हूं।