katniLatestमध्यप्रदेश

Accident खदान में गिरकर चकनाचूर हुआ ट्रक, दो घायल, एक गंभीर, सडरसन माइंस बड़ारी में नहीं थम रहीं दुर्घटनाएं

कटनी। Accident सडरसन माइंस बड़ारी में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन खदान में वाहनों के गिरने से मजदूर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद माइंस प्रबंधल सुरक्षा इंतजामों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

यहां फिर एक 10 चका ट्रक के खदान में गिरकर चकनाचूर होने का मामला प्रकाश में आया है। ट्रक में दो लोग सवार थे, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

इसे भी पढ़ें-  यूथ कटनी के युवा महोत्सव में कार्यक्रमों की श्रृंखला अनवरत जारी

सूत्रों की माने तो सडरसन माइंस बड़ारी में नियमो को ताक पर रखकर खदानों का संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व खदान में एक मशीन भी गिर गई थी। इसके पूर्व यहां 6 चका ट्रक गिरा था, जिसका आज तक पता नहीं चला है।

इसे भी पढ़ें-  Train Rout: यात्री करते रह गए भोपाल स्टेशन पर इंतजार, ट्रेन पहुंच गई बीना